Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मप्र में जमकर हो रही है मानसून की बारिश…कई शहर-गांव बने टापू
    मध्यप्रदेश

    मप्र में जमकर हो रही है मानसून की बारिश…कई शहर-गांव बने टापू

    By August 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र में जमकर हो रही है मानसून की बारिश…कई शहर-गांव बने टापू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मप्र में बारिश से छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। बरगी, बाणसागर जैसे 10 बड़े बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। जबलपुर में बरगी बांध 94 प्रतिशत भर चुका है। बरगी बांध के 21 में से 17 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार को 17 गेट 2.03 मीटर तक खोले गए, सोमवार शाम 6 बजे इनकी ऊंचाई बढ़ाकर 2.44 मीटर कर दी गई है। इधर, शिवपुरी में सिंध नदी में उफान आने से टापू पर 18 लोग फंस गए थे। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने उनका रेस्क्यू किया। उधर, उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर गए धार के 6 यात्रियों को सेना के हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया।
    सागर के बीना में गौधाम जलाशय में सेल्फी लेने के दौरान दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। सतना में मकान ढहने से दिव्यांग युवक की मौत हो गई। हरदा में भी जर्जर मकान की दीवार ढह गई। सागर के बीना और खुरई में मकानों में पानी भर गया। श्योपुर में चंबल और पार्वती नदी उफान पर चल रही है। खातौली कोटा हाईवे और श्योपुर-कुहांजापुर बारां हाईवे पर बने पुल और रपटे पानी में डूब गए हैं। इन रुटों पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। चंबल और पार्वती नदियों में जारी उफान की वजह से सुंड़ी और सांढ़ गांव टापू बन गए हैं। पार्वती नदी से चारों ओर से घिरे सुंड़ी गांव में नदी का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है, इसे देखते हुए सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

    ककरा घाट पुल डूबा, गाडरवाड़ा-तेंदुखेड़ा मार्ग बंद


    जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम के13 गेट खोलकर पानी छोड़ा है। इससे नर्मदा नदी उफान पर है। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा और तेंदूखेड़ा को जोडऩे वाले ककरा घाट पुल के ऊपर नर्मदा का पानी जा रहा है। इससे गाडरवारा-तेंदूखेड़ा सडक़ मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। जबलपुर से बालाघाट जाते वक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी जिले की छपारा तहसील में वैनगंगा नदी पर बने भीमगढ़ बांध के बैकवाटर का निरीक्षण किया। सीएम ने यहां 22 जुलाई को अतिवर्षा से पैदा हुई बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    मप्र में अब तक 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश


    प्रदेश में मानसून की एंट्री 21 जून को हुई थी। एक सप्ताह में ही पूरे प्रदेश में मानसून छा गया था, तभी से तेज बारिश का दौर चल रहा है। इस वजह से अब तक 20 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में औसत से 22 प्रतिशत और पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में औसत से 17 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। मौजूदा सिस्टम से पहले पूर्वी हिस्से में कम बारिश हुई थी।

    Related Posts

    रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प, पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन….

    August 31, 2026

    महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल….

    August 31, 2026

    विष्णु भैया का संबल, बहनों की खुशहाली-महतारी वंदन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं…..

    August 31, 2026

    जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले में खेल अधोसंरचना को मिलेगा नया आयाम…

    August 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सौजन्य भेंट की…..

    August 31, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    August 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प, पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन….

    August 31, 2026

    महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल….

    August 31, 2026

    विष्णु भैया का संबल, बहनों की खुशहाली-महतारी वंदन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं…..

    August 31, 2026

    जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले में खेल अधोसंरचना को मिलेगा नया आयाम…

    August 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.