Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राजनीती»जिताऊ और कांग्रेस को समर्पित लोगों को ही बनाएंगे उम्मीदवार: दीपेंद्र हुड्डा
    राजनीती

    जिताऊ और कांग्रेस को समर्पित लोगों को ही बनाएंगे उम्मीदवार: दीपेंद्र हुड्डा

    By August 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झिरका। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी तैयारी में लगी हुई है। कांग्रेस ने बैठकें और यात्राएं निकालना शुरु कर दिया है इसी कड़ी में हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में निकाली जा रही है। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका विधानसभा में पहुंची। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के समापन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान हुड्डा ने कहा कि हमारा संगठन हरियाणा में बहुत मजबूत है। हम विधानसभा चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों को टिकट देंगे, जो कांग्रेस के प्रति समर्पित हैं और जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दो मुकाबले हैं। पहला मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का, जिसमें कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतेगी। दूसरा मुकाबला नोटा और जननायक जनता पार्टी और आईएनएलडी का है। अब देखना होगा है, कौन बाजी मारेगा।
    प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा हम अपने 10 साल का हिसाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन भाजपा को भी अपने 10 साल का भी हिसाब जनता को देना चाहिए। उन्होंने कहा, हमने भारतीय जनता पार्टी से 15 सवाल पूछे हैं और हरियाणा उनसे 10 साल के शासनकाल का हिसाब मांग रहे हैं। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इनके शासन काल में हरियाणा में एक इंच भी मेट्रो लाइन नहीं बिछाई गई। हमारे समय में ढाई सौ किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल लाइन बिछाई गई। 300 किलोमीटर रेल की पटरी बिछाई गई। उनके समय में एक इंच भी रेल विस्तार नहीं हुआ। हमारे समय में बिजली उत्पादन को बढ़ाने के लिए पांच केंद्र बनाए गए। इन्होंने कोई नया कारखाना नहीं लगाया। कोई नई यूनिट शुरू नहीं की। कांग्रेस पार्टी के समय में हरियाणा में सात बड़े औद्योगिक केंद्र आए। कांग्रेस नेता ने कहा, लोकसभा चुनाव में हमने दिखा दिया है, हमें भाजपा से ज्यादा मत प्रतिशत मिला है। 

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार में मत्स्य पालन व्यवसाय के विस्तार के लिए भरत को मिली 1 लाख रूपए की सहायता….

    May 30, 2026

    ’कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया काशीसोत व्यपवर्तन योजना नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन’….

    May 30, 2026

    निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया इन विकास कार्यो का भूमिपूजन….

    May 30, 2026

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.