Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप और मंत्रिमंडल की बैठक, हर घर तिरंगा फहराने और निकाय चुनाव पर बनी रणनीति
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप और मंत्रिमंडल की बैठक, हर घर तिरंगा फहराने और निकाय चुनाव पर बनी रणनीति

    By August 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप और मंत्रिमंडल की बैठक, हर घर तिरंगा फहराने और निकाय चुनाव पर बनी रणनीति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही साय सरकार की कैबिनेट की बैठक भी हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी से गहन चर्चा की। बैठक में कई विषयों पर मंथन किया गया। इसमें संगठनात्मक कार्यक्रमों और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।

    भाजपा प्रदेश प्रभारी नबीन ने 'हर घर तिरंगा अभियान' को लेकर हुए कहा कि विगत वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देशभर में हर्वोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ "हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा" विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' की 112वीं और तीसरे कार्यकाल की दूसरी कड़ी में इस बारे में किए गए आह्वान का उल्लेख भी किया, जिसमें मोदी ने कहा था, "15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, 'हर घर तिरंगा' अभियान। पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। 'हर घर तिरंगा' अभियान- तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह-तरह के इनोवेशन भी होने लगे हैं। 15 अगस्त आते-आते, घर में दफ्तर में कार में तिरंगा लगाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट दिखने लगते हैं। तिरंगे को लेकर ये उल्लास ये उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है। नबीन ने प्रदेश पदाधिकारियों से आह्वान किया कि इस अभियान के दृष्टिगत 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन हो और इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका हो। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं व्यावसायिक केन्द्रों पर 'हर घर तिरंगा' फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें।

    मंत्रिमंडल की बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी चौधरी, दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, रामविचार नेताम, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सरोज पांडेय, लता उसेंडी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक विक्रम उसेंडी, पुन्नूलाल मोहिले, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरत वर्मा व रामजी भारती आदि बीजेपी नेता मौजूद रहे।

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान….

    July 27, 2026

    छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    July 27, 2026

    मलेरिया के विरुद्ध सतर्क स्वास्थ्य अमला: कांकेर में जांच, उपचार और निगरानी लगातार जारी, दो बच्चों की मृत्यु के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने साझा की जांच व उपचार की विस्तृत जानकारी…..

    July 27, 2026

    सहकारिता मंत्री केदार कश्यप 28 जुलाई को लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक, शासकीय योजनाओं की होगी समीक्षा….

    July 27, 2026

    जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन, छत्तीसगढ़ सदन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन….

    July 27, 2026

    ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी- कर्मचारी सम्मानित….

    July 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान….

    July 27, 2026

    छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    July 27, 2026

    मलेरिया के विरुद्ध सतर्क स्वास्थ्य अमला: कांकेर में जांच, उपचार और निगरानी लगातार जारी, दो बच्चों की मृत्यु के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने साझा की जांच व उपचार की विस्तृत जानकारी…..

    July 27, 2026

    सहकारिता मंत्री केदार कश्यप 28 जुलाई को लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक, शासकीय योजनाओं की होगी समीक्षा….

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.