Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़» हाईकोर्ट का आदेश-दो साल से पहले थाना प्रभारी का नहीं किया जा सकता ट्रांसफर
    छत्तीसगढ़

     हाईकोर्ट का आदेश-दो साल से पहले थाना प्रभारी का नहीं किया जा सकता ट्रांसफर

    By August 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     हाईकोर्ट का आदेश-दो साल से पहले थाना प्रभारी का नहीं किया जा सकता ट्रांसफर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि पुलिस इंस्पेक्टर की एक बार किसी जगह स्थानांतरण के बाद कम से कम दो साल से पहले तबादला नहीं किया जा सकता, जब तक कि उसके खिलाफ कोई बड़ा कारण या अत्यावश्यक ना हो। इसके साथ ही कोर्ट ने रायगढ़ जिले के छाल में पदस्थ थाना प्रभारी विजय चेलक का सुकमा जिले में किया गया तबादला निरस्त कर दिया है।
    रायगढ़ जिले के छाल में पदस्थ थाना प्रभारी विजय चेलक का सुकमा जिला ट्रांसफर किया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। एडवोकेट धीरज वानखेड़े के माध्यम से दायर इस याचिका में कहा गया कि इससे पहले भी याचिकाकर्ता ने नारायणपुर और दूसरे नक्सल, आदिवासी क्षेत्रों में लंबे समय तक काम किया है। 6 महीने पहले ही उनका ट्रांसफर सिविल एरिया में किया गया है। इसलिए फिर से नक्सल क्षेत्र में तबादला गलत है। सरकार नक्सल एरिया में उनकी तैनाती के बारे में कुछ बता भी नहीं रही है। याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई शिकायत भी कहीं लंबित नहीं है।छत्तीसगढ़ पुलिस अधिनियम 2007 की नीति के भी यह विपरीत है। स्थानांतरण आदेश पारित करते समय इस बात की कोई प्रशासनिक आवश्यकता नहीं दिखाई गई कि, याचिकाकर्ता को फिर से अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र में तैनात करने की आवश्यकता क्यों है।याचिका में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी हवाला दिया गया जिसमें इस बात का उल्लेख है कि आईजी, एसपी और थाना प्रभारी को दो साल से पहले नहीं हटाया जा सकता, अगर उनके खिलाफ कोई बड़ी अनुशासनात्मक या क्रिमिनल शिकायत ना हो। सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बेंच ने याचिका स्वीकार करते हुए थाना प्रभारी का ट्रांसफर आदेश निरस्त कर दिया।

    Related Posts

    चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा….

    April 17, 2026

    जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल, समय की हो रही बचत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल….

    April 17, 2026

    बस्तर की 86 सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन, 235 किलोमीटर सड़कों का बिछेगा जाल…..

    April 17, 2026

    वेदांत पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश जारी: बिलासपुर आयुक्त करेंगे वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच…..

    April 17, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026

    April 17, 2026

    आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर : मंत्री रामविचार नेताम….

    April 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा….

    April 17, 2026

    जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल, समय की हो रही बचत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल….

    April 17, 2026

    बस्तर की 86 सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन, 235 किलोमीटर सड़कों का बिछेगा जाल…..

    April 17, 2026

    वेदांत पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश जारी: बिलासपुर आयुक्त करेंगे वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच…..

    April 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.