Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»विंडसर कार में फर्राटा भरेंगे ओलंपिक मेडल विजेता, बिजनेसमैन ने किया गिफ्ट का ऐलान…
    देश

    विंडसर कार में फर्राटा भरेंगे ओलंपिक मेडल विजेता, बिजनेसमैन ने किया गिफ्ट का ऐलान…

    By August 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विंडसर कार में फर्राटा भरेंगे ओलंपिक मेडल विजेता, बिजनेसमैन ने किया गिफ्ट का ऐलान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फ्रांस पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक 3 पदक अपने नाम कर लिए हैं।

    भारत की ओर से मनु भाकर, स्वप्निल कुसाले, और सरबजोत सिंह ने शूटिंग में कांस्य पदक पर निशाना साधा है। अब भी भारत के कई खिलाड़ी पदक की रेस में हैं।

    इन खिलाड़ियों पर अभी से इनामों की बारिश होनी शुरू हो गई है। इस कड़ी में दिग्गज उद्योगपति और JSW समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने पदक विजेताओं को एक ब्रांड न्यू लग्जरी कार उपहार में देने का वादा किया है। 

    सज्जन जिंदल ने एक एक्स पोस्ट पर घोषणा की है कि वह 2024 के पेरिस ओलंपिक में हर भारतीय पदक विजेता को MG विंडसर गिफ्ट करेंगे।

    उन्होंने कहा है कि एथलीट अपने समर्पण और सफलता के लिए सबसे बेस्ट इनाम के हकदार हैं। मॉरिस गैरेज इंडिया ने JSW ग्रुप के साथ मिलकर अपने नए CUV MG विंडसर के भारत में लॉन्च की घोषणा की थी।

    उसके बाद सज्जन जिंदल ने यह फैसला लिया है। सज्जन जिंदल ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, “यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टीम इंडिया के हर ओलंपिक पदक विजेता को JSW MG इंडिया की ओर से एक शानदार कार MG विंडसर उपहार में दी जाएगी! हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अपने समर्पण और सफलता के लिए सर्वश्रेष्ठ के हकदार हैं।”

    1924 में स्थापित यू.के. स्थित कंपनी एमजी ने बताया है कि यह कार विंडसर कैसल यानी ब्रिटेन के शाही महल की वास्तुकला से प्रेरित है।

    जिंदल के पोस्ट पर 64,000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही लोग उनके इस कदम की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “शानदार पहल।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “सुपर सर, आपको बधाई।” एक यूजर ने लिखा, “बधाई, बढ़िया काम करते रहें।” 

    गौरतलब है कि इस साल टीम इंडिया की ओलंपिक किट JSW ग्रुप ने ही डिजाइन की है।

    कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यह किट भारत की विविधता का हृदय और आत्मा से प्रतिनिधित्व करती है। इसे एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए एडवांस फीचर के साथ डिजाइन किया गया है।

    The post विंडसर कार में फर्राटा भरेंगे ओलंपिक मेडल विजेता, बिजनेसमैन ने किया गिफ्ट का ऐलान… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 सितम्बर को बेमेतरा जिले को देंगे 183 करोड़ की सौगात, 30 कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 सितम्बर को बेमेतरा जिले को देंगे 183 करोड़ की सौगात, 30 कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    September 13, 2026

    आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर, खेती ने पकड़ी नई रफ्तार, खेत से बाजार तक बदल रही तस्वीर…..

    September 12, 2026

    आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर, खेती ने पकड़ी नई रफ्तार, खेत से बाजार तक बदल रही तस्वीर…..

    September 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.