Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»मनोरंजन»शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने खरीदी लक्जरी स्पोर्ट्स कार
    मनोरंजन

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने खरीदी लक्जरी स्पोर्ट्स कार

    By August 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने खरीदी लक्जरी स्पोर्ट्स कार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बिटकॉइन धोखाधड़ी मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के महीनों बाद राज कुंद्रा ने एक नई लक्जरी कार खरीदकर फिर से सुर्खियां बटोरीं. ब्रिटिश लक्जरी स्पोर्ट्स कार ब्रांड लोटस ने कुंद्रा को एक आकर्षक हरे रंग की कार की डिलीवरी की है, जिसकी कीमत कथित तौर पर लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

    इंस्टेंट बॉलीवुड ने राज कुंद्रा की इस नई का एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि राज कुंद्रा अपनी इस नई स्पोर्ट्स कार का टेस्ट ड्राइव ले रहे हैं. बाद में उन्हें अपनी इस नई गाड़ी में अपने जुहू स्थित बंगले पर पहुंचते देखा गया. भूरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की ट्रैक पैंट पहने हुए कुंद्रा कार से बाहर निकले, उन्होंने थोड़ी देर के लिए पैपराजी की ओर देखा, लेकिन फोटो क्लिक करवाने के लिए नहीं रुके. वीडियो में उनका बेटा वियान भी नजर आया, जो आउटिंग के दौरान उनके साथ था.

    ईडी ने जब्त की थी शिल्पा और राज की 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति

    रिपोर्ट के मुताबिक, यह महंगी खरीदारी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के लिए गंभीर कानूनी परेशानियों के बाद खरीदी है. इस साल अप्रैल में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 (पीएमएलए) के तहत कपल की 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी. इस संपत्ति में मुंबई और पुणे में फ्लैट शामिल हैं. इन्हें 2017 के बिटकॉइन धोखाधड़ी मामले की जांच के हिस्से के रूप में जब्त किया गया था.

    ईडी ने राज कुंद्रा पर क्या आरोप लगाया?

    ईडी का आरोप है कि राज कुंद्रा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बिटकॉइन के रूप में प्रति माह 10% रिटर्न का वादा करके जनता से 6,600 करोड़ रुपये की भारी रकम इकट्ठा की है. संपत्ति जब्त होने के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने वकील के माध्यम से एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें अधिकारियों के साथ सहयोग करने की इच्छा जताई थी. उन्होंने कहा था, "हमें माननीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है." उन्होंने कहा कि वे जांच में सहायता करने के लिए कमिटिड हैं और निष्पक्ष जांच की उम्मीद कर रहे हैं.

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल रंग लाई, कुर्रीडीह जलाशय के जीर्णाेद्धार हेतु 4.73 करोड़ रुपए स्वीकृत….

    June 10, 2026

    ‘खेत बचाओ अभियान’ में जुटे 300 किसान, जैविक खेती को लेकर जागरूकता सम्मेलन आयोजित, रासायनिक खेती छोड़ जैविक खेती अपनाएं, यही भविष्य की खेती: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    June 10, 2026

    किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प…..

    June 10, 2026

    किसान चैतराम को नैनो उर्वरकों से मिला सकारात्मक परिणाम, कम लागत हुआ अधिक उत्पादन, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को बताया प्रभावी विकल्प…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.