Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»बिहार में बारिश का अलर्ट: कई इलाकों में जल्द शुरू होगी झमाझम बारिश
    राज्य

    बिहार में बारिश का अलर्ट: कई इलाकों में जल्द शुरू होगी झमाझम बारिश

    By July 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार में मॉनसून कमजोर पड़ने के कारण पिछले पंद्रह दिनों से झमाझम बारिश का इंतजार हो रहा है. बारिश न होने और आर्द्रता बढ़ने से गर्मी और उमस बढ़ गई है. इस वजह से लोगों को दिन-रात पसीना बहाना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मॉनसून जल्द ही फिर से सक्रिय हो सकता है, लेकिन इसके लिए एक हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा. अगस्त महीने के पहले सप्ताह से बिहार में फिर से मॉनसून संबंधित गतिविधियां बढ़ने की संभावना है और इसके साथ ही भारी बारिश की शुरुआत हो सकती है.

    मुजफ्फरपुर के पूसा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि मॉनसून की कमजोरी के कारण जुलाई में बारिश कम हुई है. अगले हफ्ते से मॉनसून की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है और इस दौरान कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. मुजफ्फरपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उमस भरी गर्मी के कारण लोग पूरे दिन परेशान रहे. मंगलवार को भी इसी तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

    बिहार में 13 जुलाई के बाद से भारी बारिश नहीं हुई है, जिससे राज्य के कई जिलों में पानी की कमी हो गई है और किसानों को भी परेशानी हो रही है. हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की बरसात जरूर हुई है. मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर, पश्चिम और दक्षिण बिहार के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है और वज्रपात तथा मेघगर्जन के भी संकेत हैं. फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं है.

    Related Posts

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 27, 2026

    राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान…

    July 27, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट….

    July 27, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के लमनी और खुडि़या में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड….

    July 27, 2026

    परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही ‘मातृछाया‘: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

    July 27, 2026

    ​कारगिल के वीरों का बलिदान देश की भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा…..

    July 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 27, 2026

    राष्ट्रपति भवन तक पहुँची बस्तर की गौरवगाथा, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान…

    July 27, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट….

    July 27, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के लमनी और खुडि़या में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड….

    July 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.