Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»धर्म»सावन में रुद्राभिषेक करते समय शिवलिंग पर कितने बेलपत्र चढ़ाएं? देवघर के आचार्य से जानें पूरी विधि
    धर्म

    सावन में रुद्राभिषेक करते समय शिवलिंग पर कितने बेलपत्र चढ़ाएं? देवघर के आचार्य से जानें पूरी विधि

    By July 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सावन में रुद्राभिषेक करते समय शिवलिंग पर कितने बेलपत्र चढ़ाएं? देवघर के आचार्य से जानें पूरी विधि
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देवघर:12 महीनों में सावन का माह सबसे पवित्र माना जाता है. सावन माह में भगवान शिव की पूजा आराधना करने से भगवान से बेहद प्रसन्न होते हैं.इस माह भक्त की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण करते हैं. सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है.

    इस दौरान रुद्राभिषेक में 108 बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा है. इस संख्या के पीछे का धार्मिक और ज्योतिषीय कारण क्या है?. क्या 21 या 51 बेलपत्र चढ़ाने से कोई प्रभाव होता है?देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. नन्द किशोर मुदगल से जानते है.

    क्या है 108 बेलपत्र का महत्व?
    देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषआचार्य पंडित नन्द किशोर मुदगल ने लोकल 18 से कहा कि 108 की संख्या को सनातन धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है. अंक 108 ब्रह्मांडीय ऊर्जा और अनंतता का प्रतीक है. 1 का मतलब भगवान, 0 का मतलब पूर्णता और 8 का मतलब अनंतता है. इसी कारण जप माला में भी 108 मनके होते हैं. वेदों में 108 उपनिषदों का उल्लेख है. जिससे यह संख्या पवित्र मानी जाती है.

    21 या 51 बेलपत्र चढ़ाने का प्रभाव
    ज्योतिषआचार्य बताते हैं कि 21 और 51 भी शुभ संख्याएँ हैं. विशेष परिस्थितियों में प्रयुक्त होती हैं. 21 या 51 बेलपत्र चढ़ाने से भी भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. लेकिन 108 का महत्व अधिक है. उन्होंने स्पष्ट किया कि 21 या 51 बेलपत्र अर्पित करने से कोई ग्रहदोष नहीं होता है. यह संख्या केवल पूजा की विधि और श्रद्धा पर निर्भर करती है.

    रुद्राभिषेक में बेलपत्र चढ़ाने का सही विधान
    बेलपत्र को अच्छी तरह से धोकर और साफ करके ही अर्पित करें. बेलपत्र टूटा हुआ नहीं होना चाहिए. पंडित नन्द किशोर मुदगल ने बताया कि बेलपत्र चढ़ाने से पहले भगवान शिव का ध्यान और मंत्रोच्चारण करना चाहिए. बेलपत्र चढ़ाते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें और एक-एक करके शिवलिंग पर चढ़ाएं.

    क्या है धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण
    धार्मिक दृष्टिकोण से 108 बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह संख्या व्यक्ति के जीवन में ग्रहों के प्रभाव को संतुलित करती है. इससे व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. ज्योतिषआचार्य नन्द किशोर मुदगल जी ने अंत में बताया कि रुद्राभिषेक में बेलपत्र चढ़ाने का महत्व केवल संख्या तक सीमित नहीं है. यह व्यक्ति की श्रद्धा, भक्ति और पूजा की शुद्धता पर निर्भर करता है. 21, 51 या 108 किसी भी संख्या में बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त की जा सकती है, बशर्ते पूजा विधि सही हो.
     

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: UK में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत के समर्थन में सक्रिय धामी सरकार, रिहाई के लिए भारतीय उच्चायोग से लगातार समन्वय…..

    June 25, 2026

    हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….

    June 25, 2026

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन….

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.