Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»धर्म»राजस्थान के इस गांव में इस मुस्लिम परिवार ने की शिवलिंग की स्थापना, छठी पीढ़ी कर रही पूजा
    धर्म

    राजस्थान के इस गांव में इस मुस्लिम परिवार ने की शिवलिंग की स्थापना, छठी पीढ़ी कर रही पूजा

    By July 31, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाली. सावन माह के चलते बात करें तो पाली के शिव मंदिरो में भगवान शिव की आराधना के साथ ही भक्तों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. मगर पाली के एक गांव की अनोखी तस्वीर आपको हम दिखाएंगे. जहां शिव भक्त और वह भी मुस्लिम परिवार जो एक तरह से साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं. यह परिवार आज से नहीं बल्कि पिछले 200 सालों से गांव के इस शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर रहा है.

    वर्तमान में इस परिवार की 6वीं पीढ़ी भगवान शिव की पूजा कर रही है. इन मुस्लिम परिवार का शिव भक्ति का कारण अगर आपको बताए तो वह कारण यह है कि जब इसी परिवार के पूर्वज जिनके शादी के 35 साल बाद भी कोई संतान नही हो रही थी तो वह एक बार भूतेश्वर महादेव मंदिर गए जहां पुजारी से को जब अपनी पीडा बताई तो उन्होंने यह कह दिया कि तुम्हारे 4 बेटियां और एक बेटा होगा तब उनके मिले आर्शीवाद से उनके घर में यही हुआ. जिससे उनका विश्वास उस वक्त से बढ गया और इसके बाद वह रोजाना शिव मंदिर जाने लगे और आराधना करने लगे. ऐसे में उसके बाद उन्होंने इस शिवलिंग की स्थापना अपने गांव में की जिसके बाद आज तक उनकी पीढ़ियां पूजा करती आ रही हैं.

    ऐसे शिवभक्त बना यह मुस्लिम परिवार

    साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करने वाला यह गांव पाली जिला मुख्यालय से बात की जाए तो 27 किलोमीटर की दूरी पर है. जिसका नाम है आबाद पादरली तुर्कान गांव, करीब 250 घरों की आबादी वाले इस गांव में ज्यादा घर मुस्लिम परिवार के हैं. गांव के शाहिद खान बताते हैं कि उनके पूर्वज मदे खान की शादी के 35 साल बाद भी कोई संतान नहीं हुई थी. एक बार वे गुड़ा सोनिगरा स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर गए. जहां पुजारी तोलपुरी महाराज को अपनी पीड़ा बताई तो उन्होंने कहा कि तुम्हारे 4 बेटियां और एक बेटा होगा. उनसे यह आशीर्वाद मिलने के बाद मदे खान के चार बेटियां और एक बेटा हुआ. उसके बाद से विश्वास बढता गया और देखते ही देखते वह शिव भक्त बन गए.

    ऐसे हुई शिवलिंग की स्थापना

    गांव के लोग बताते है कि शिव मंदिर के पुजारी के आशीर्वाद से संतान सुख मिलने के बाद मदे खान शिव भक्त बन गए ओर गांव से पैदल रोजाना गुड़ा सोनिगरा स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर जाने लगे. लेकिन वृद्धावस्था में उन्हें गुड़ा सोनिगरा गांव स्थित मंदिर जाने में दिक्कत होने लगी तो उन्होंने पुजारी को अपनी पीड़ा बताई. इस पर उन्होंने मदे खान को एक शिवलिंग दिया ओर कहा कि तुम्हारे गांव पादरली तुर्कान में इसे स्थापित कर पूजा करना शुरू कर देना. ऐसे में करीब 200 साल पहले मदे खान ने पादरली तुर्कान गांव में शिवलिंग की स्थापना की.उसके बाद से आज तक उनका परिवार इसकी पूजा अर्चना करता आ रहा है.

    ईद हो या दीपावली सभी त्योहार मनाते हैं एक साथ

    शाहिद खान की माने तो उनका परिवार ईद हो या दीपावली गांव वालों के साथ मिल जुलकर मनाते है. और पूरे गांव के ग्रामीण परिवार की तरह रहते है. उनके पूर्वज मदे खान के देहांत के बाद केसू खान, मेहताब खान, मोती खान, हुसैन खान ने मंदिर में पूजा अर्चना की. और करीब 60 साल पहले उनके पूर्वज मोती खान के समय मंदिर का निर्माण गांव में करवाया गया और वर्तमान में उनके परिवार की 6वीं पीढ़ी के मंदिर में देवासी समाज के पूजा-अर्चना कर रहा है. एक तरह से गांव में साम्प्रदायिक सौहार्द का माहौल है.

    150 घर मुस्लिम परिवार के है इस गांव में

    यह शिव मंदिर गांव में साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करता है. गांव में मुस्लिम परिवारों के 150 घर हैं. देवासी समाज के 40 घर और अन्य जातियों के भी घर है. 250 घरों की बस्ती के इस गांव में शिवलिंग स्थापित होने के बाद प्रगति हुई. सभी मिलजुल कर यहां पूजा-अर्चना करते हैं. भगवान शिव के प्रति सभी का विश्वास बढा ही है.
     

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….

    October 11, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    October 11, 2026

    छत्तीसगढ़ मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 11, 2026

    स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.