Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राजनीती»भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी, जेपी नड्डा और शाह ने की मंत्रणा
    राजनीती

    भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी, जेपी नड्डा और शाह ने की मंत्रणा

    By July 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने बैठक की। इसमें राज्यों के विकास और इस साल होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बड़ी बैठक थी, जिसमें बीजेपी के सभी मुख्यमंत्री मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस साल चार राज्यों- महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। इस बैठक को मुख्यमंत्री परिषद कहा जाता है। पार्टी समय-समय पर राज्यों में महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा, शासन के तरीकों और केंद्र सरकार की कल्याणकारी पहलों के क्रियान्वयन पर चर्चा करने के लिए इसका आयोजन करती है। देश के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार कार्यभार संभालने के बाद मोदी की अपनी पार्टी के मुख्यमंत्रियों के साथ यह पहली बातचीत है।
    लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में चल रही उठापटक के बाद दिल्ली पहुंचे यूपी के नेताओं को सामंजस्य और समन्वय बनाकर चलने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक ने गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। कहा जा रहा है कि वह सार्वजनिक बयानबाजी से बचें और सरकार में मिलजुलकर काम करें। दोनों ने इस पर हामी भी भरी है। मुख्यमंत्री योगी के साथ शनिवार को दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में भी शामिल हुए। बैठक के बाद सबकी नड्डा, अमित शाह से मुलाकात हुई। सूत्रों का कहना है कि यूपी को लेकर संकेत दे दिए गए हैं कि सरकार और संगठन में आंशिक बदलाव किए जाएंगे। सरकार में कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं तो कुछ नए चेहरे भी शामिल किए जा सकते हैं। वहीं दिसंबर तक प्रदेश संगठन में भी बदलाव किया जा रहा है।
    कभी-कभी नेता राजनीतिक स्थिति का भी जायजा लेते हैं। यह बैठक केंद्रीय बजट प्रस्तुत किए जाने के बाद हो रही है, जिसमें विपक्ष ने बिहार और आंध्र प्रदेश की कीमत पर अन्य राज्यों को नजरअंदाज करने के लिए सरकार पर निशाना साधा है। यह लोकसभा चुनावों के बाद पहली बैठक भी है जिसमें बीजेपी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा क्योंकि पार्टी ने लोकसभा में अपना बहुमत खो दिया था। हालांकि, पार्टी के राजनेताओं ने कहा कि बैठक में शासन के मुद्दे चर्चा के केंद्र में थे। इस तरह की आखिरी बैठक फरवरी में हुई थी।दो दिन की इस बैठक के पहले दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जे.पी. नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी समेत कई नेता शामिल हुए। एमपी, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, हरियाणा, मणिपुर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी इस विचार-विमर्श में शामिल थे।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया काशीसोत व्यपवर्तन योजना नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन’….

    May 30, 2026

    निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया इन विकास कार्यो का भूमिपूजन….

    May 30, 2026

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश….

    May 30, 2026

    ग्राम पंचायत विजयनगर में जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि मंत्री हुए शामिल….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.