Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»श्री राम लला और काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन मनोकामना पूरी होने जैसी : जिले के श्रद्धालु
    छत्तीसगढ़

    श्री राम लला और काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन मनोकामना पूरी होने जैसी : जिले के श्रद्धालु

    By July 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्री राम लला और काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन मनोकामना पूरी होने जैसी : जिले के श्रद्धालु
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कवर्धा,

    श्री रामलला दर्शन अयोध्याधाम योजना अंतर्गत कबीरधाम जिले के 71 श्रद्धालुओं का दल चार दिवसीय यात्रा पूर्ण कर आज वापस जिले में लौटा आया। श्रद्धालुओं के दल का जिला पंचायत प्रांगण में तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान श्री कैलाश चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे।

         श्रद्धालुओं के दल को संबोधित करते हुए श्री कैलाश चंद्रवंशी ने शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह दूसरा अवसर है जब कबीरधाम के निवासी दूर जाकर शासकीय सुविधाओं के साथ मंदिरो के दर्शन कर रहे है और इस योजना से जिले के नागरिक लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महा जिले के श्रद्धालुओं को यात्रा का शुभ अवसर मिलेगा जिससे कि वे अपने मनोकामना को पूरी कर सकते हैं।

    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस योजना से कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत सहित सभी नगरी निकाय क्षेत्र के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। पिछले महा इस योजना की शुरुआत जिले में हुई थी। जिसमें प्रथम पाली में 71 श्रद्धालुओं का दल गया था। यह दूसरा अवसर है जब पुनः जिले के 71 श्रद्धालु चार दिवसीय यात्रा पूरी कर लौटे हैं और इसी तरह यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपसंचालक पंचायत श्री राज तिवारी सहित जिला पंचायत के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी एवं सभी श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

    दर्शन कर वापस लौटे श्रद्धालु श्री रिखीराम चंद्रवंशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस यात्रा को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष पहल से आज मैं इस यात्रा को सभी सुविधाओं के साथ पूर्ण कर पाया हुं। यात्रा के दौरान आने जाने रुकने ठहरने खाने-पीने चिकित्सा सहित सभी व्यवस्था बहुत अच्छे रूप से निःशुल्क की गई थी। चार दिवसीय यात्रा में श्री अयोध्या धाम में श्री राम लला जी के दर्शन के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर, सरयू नदी, मां गंगा नदी के भी दर्शन प्राप्त हुआ। श्रीमती क्योरि बाई चंद्रवंशी ने कहा कि हमने कभी नही सोचा था कि जीवन की मनोकामना इतने सुखद अनुभव के साथ पूरी होगी। आने-जाने से लेकर रूकने एवं मंदिरों के दर्शन कराकर छत्तीसगढ़ सरकार ने हमको धन्य कर दिया। श्री बोधीराम साहू ने अपने अनुभव को सभी के सामने रखते हुए कहा कि दशरथ दरबार, हनुमानगढ़ी, अयोध्या धाम में श्री राम लला, गंगा स्नान, काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने की इच्छा बहुत पुरानी थी लेकिन आर्थिक समस्या के कारण या पूरी नहीं हो पाई थी। हमारे उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा आज मेरी वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी हो गई है और वह हमारे लिए श्रवण की भांति तीर्थ स्थल का भ्रमण करा रहे है।
    01

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि….

    July 13, 2026

    विधानसभा पावस सत्र की तैयारियां तेज, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में मुख्यमंत्री साय सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद…..

    July 13, 2026

    दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव….

    July 12, 2026

    24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार….

    July 12, 2026

    ​डिजिटल क्रांति से बदली नारायणपुर के किसानों की तकदीर: एग्रीस्टेक पंजीयन ने दूर की खाद-बीज की चिंता….

    July 12, 2026

    ‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन….

    July 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि….

    July 13, 2026

    विधानसभा पावस सत्र की तैयारियां तेज, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में मुख्यमंत्री साय सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद…..

    July 13, 2026

    दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव….

    July 12, 2026

    24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार….

    July 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.