Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»Paris Olympics 2024 से पहले भारतीय हॉकी में हलचल, इस बड़े खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा की
    खेल

    Paris Olympics 2024 से पहले भारतीय हॉकी में हलचल, इस बड़े खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा की

    By July 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Paris Olympics 2024 से पहले भारतीय हॉकी में हलचल, इस बड़े खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने करियर को अलविदा कहने का मन बना लिया है। श्रीजेश ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक-2024 उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट है और इसके बाद वह हॉकी को अलविदा कह देंगे।

    श्रीजेश के आखिरी टूर्नामेंट को यादगार बनाने के लिए एक स्पेशल कैम्पेन भी शुरू हो गया है। इस कैम्पेन को नाम दिया गया है 'Win it for Sreejesh'। श्रीजेश टोक्यो ओलंपिक-2020 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। टोक्यो में भारतीय हॉकी टीम ने चार दशक बाद ओलंपिक पदक जीता था और इसमें श्रीजेश का बहुत बड़ा योगदान था। श्रीजेश ने आखिरी छह सेकेंड में पेनल्टी का बचाव किया था और भारत का पदक पक्का किया था।

    ऐसा रहा करियर

    श्रीजेश ने अपने करियर में कुल 328 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान उन्होंने तीन ओलंपिक खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। पेरिस ओलंपिक श्रीजेश का चौथा ओलंपिक होगा। उन्होंने साल 2010 में खेले गए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। श्रीजेश भारत की कई यादगार जीतों का हिस्सा रहे जिसमें 2014 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतना, 2018 एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल, टोक्यो ओलंपिक-2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीत, जैसी जीतें शामिल रहीं।

    श्रीजेश को साल 2021 में खेल की दुनिया के सबसे बड़े सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। साल 2021 में ही उन्हें वर्ल्ड गेम्ल एथलीट ऑफ द ईयर चुना गया था। वह इस अवॉर्ड को जीतने वाले दूसरे भारतीय थे। साल 2021-2022 में उन्हें लगाकार दो बार एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर चुना गया था।

    श्रीजेश ने क्या कहा?

    श्रीजेश ने अपने संन्यास के एलान के बाद कहा, "पेरिस में अपने आखिरी टूर्नामेंट के लिए मैं तैयार हूं तो मैं अपने करियर को लेकर काफी गर्व महसूस करता हूं और आगे उम्मीद के साथ देखता हूं। ये सफर काफी शानदार रहा है। मेरे परिवार, मेरे साथी, मेरे कोच, फैंस और हॉकी इंडिया ने मेरा जो साथ दिया उसका मैं शुक्रगुजार हूं। मुझ पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया।"

    बदलेगा मेडल का रंग

    श्रीजेश की कोशिश होगी कि टीम इंडिया ने जो सिलसिला पिछले ओलंपिक खेलों में शुरू किया था वो जारी रहे और इस बार मेडल का रंग भी बदले। श्रीजेश निश्चित तौर पर ओलंपिक गोल्ड पर नजरें जमाए बैठे होंगे और इसके लिए अपना सबकुछ झोंकने को तैयार होंगे।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.