Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»खालिस्तानी दे रहे संसद और लाल किला उड़ाने की धमकी, सांसद को आया फोन; वी शिवदासन ने जगदीप धनखड़ को लिखा पत्र…
    देश

    खालिस्तानी दे रहे संसद और लाल किला उड़ाने की धमकी, सांसद को आया फोन; वी शिवदासन ने जगदीप धनखड़ को लिखा पत्र…

    By July 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खालिस्तानी दे रहे संसद और लाल किला उड़ाने की धमकी, सांसद को आया फोन; वी शिवदासन ने जगदीप धनखड़ को लिखा पत्र…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खालिस्तानियों ने संसद और लाल किला उड़ाने की धमकी दी है। 

    केरल से राज्यसभा सांसद वी शिवदासन के मुताबिक उन्हें यह धमकी फोन कॉल पर मिली है।

    सांसद के मुताबिक उन्हें एक फोन कॉल आया था, जिसमें धमकी दी गई कि संसद भवन और लाल किले को बम से उड़ा दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि यह फोन कॉल सिख्स फॉर जस्टिस (एसजेएफ) के नाम किया गया था। इस बात को लेकर सांसद वी शिवदासन ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा है।

    इस पत्र में उन्होंने बताया है कि उन्हें एसजेएफ के नाम पर फोन कॉल आया था। वी शिवदासन केरल से सीपीआई (एम) के सांसद हैं। धमकी देने वाले ने गुरपतवंत सिंह पन्नू का भी नाम लिया है।

    राज्यसभा सभापति को पत्र में सांसद वी शिवदासन ने लिखा है कि आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि मुझे सिख्स फॉर जस्टिस के नाम पर एक धमकी भरा फोन आया था।

    आगे उन्होंने लिखा है कि यह धमकी 21 जुलाई को रात 11 बजकर 30 मिनट पर मिली। सांसद ने बताया कि जिस वक्त उनके पास फोन आया वह आईजीआई एयरपोर्ट लाउंस में थे और उनके साथ सांसद ए रहीम थी मौजूद थे। 

    सांसद वी शिवदासन ने अपने पत्र में फोन कॉल का ब्योरा भी दिया है। उन्होंने लिखा है कि फोन कॉल पर उनसे कहा गया कि सिख्स फॉर जस्टिस खालिस्तानी जनमत संग्रह के संदेश के साथ भारतीय संसद भवन और लाल किले के इलाके को बम से उड़ा देगा।

    आगे कहा गया कि इसका मकसद भारतीय शासकों की आंख खोलना होगा, जिनके चलते सिखों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।

    इसके आगे सांसद शिवदासन से कहा गया कि अगर आप खालिस्तानी जनमत संग्रह का अनुभव नहीं करना चाहते हैं तो घर पर ही रहें।

    साथ ही कहा गया कि यह संदेश सिख्स फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू के नाम पर है। सांसद ने अपने पत्र में बताया है कि उन्होंने मामले की जानकारी नई दिल्ली के डीसीपी को देते हुए शिकायत दर्ज करा दी है।

    साथ ही उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई के लिए अनुरोध किया है।

    The post खालिस्तानी दे रहे संसद और लाल किला उड़ाने की धमकी, सांसद को आया फोन; वी शिवदासन ने जगदीप धनखड़ को लिखा पत्र… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 सितम्बर को बेमेतरा जिले को देंगे 183 करोड़ की सौगात, 30 कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 सितम्बर को बेमेतरा जिले को देंगे 183 करोड़ की सौगात, 30 कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    September 13, 2026

    आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर, खेती ने पकड़ी नई रफ्तार, खेत से बाजार तक बदल रही तस्वीर…..

    September 12, 2026

    आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर, खेती ने पकड़ी नई रफ्तार, खेत से बाजार तक बदल रही तस्वीर…..

    September 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.