Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»स्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव में जल प्रलय के हालात, दर्जनों गांव टापू बने
    छत्तीसगढ़

    स्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव में जल प्रलय के हालात, दर्जनों गांव टापू बने

    By July 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव में जल प्रलय के हालात, दर्जनों गांव टापू बने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जगदलपुर ।  बस्तर में दो दिनों से जारी बरसात ने कोहराम मचा रखा है। जल प्रलय जैसा मंजर नजर आ रहा है। जगदलपुर तो जलमहल बन ही गया है, संभाग के अधिकांश जिलों के दर्जनों गांव जिला और विकासखंड मुख्यालयों से कट गए हैं। सारे नदी नाले उफान पर हैं। दर्जनों गांवों में आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीण अपने गांव में ही कैद होकर रह गए हैं। बस्तर सांसद महेश कश्यप का गृहग्राम कलचा को जोड़ने वाली सड़क भी पूरी तरह जलमग्न हो गई है। बस्तर जिले में शुक्रवार देर रात से शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर रविवार को भी लगभग उसी गति से जारी रहा। उधर संभाग के बीजापुर और सुकमा जिलों में तो बारिश कहर बरपा रही है। लगातार हो रही बरसात से जगदलपुर विकासखंड के शहरी क्षेत्र से जुड़े ग्राम और दूरस्थ ग्राम तक पहुंचना अब मुश्किल हो चला है। तुरेनार, चितलुर, डोंगरीगुड़ा, समेत दर्जनों गांव पहुंच से दूर हो गए हैं। विकासखंड की ग्राम पंचायत गरावंड, तुरेनार  कलचा, डोंगरीगुड़ा, चितालूर के रास्तों पर निर्मित छोटे पुल पुलिया नदी नालों की बाढ़ में डूब गए हैं। रोड बंद है खेत खलिहान भी लबालब नजर आ रहे हैं।
    बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जगदलपुर शहर के जलमग्न इलाकों का निरीक्षण किया। नगर के गायत्री नगर, दलपत सागर वार्ड का कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी के साथ भ्रमण कर पानी निकासी की व्यवस्था सहित ड्रेनेज की साफ-सफाई के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देशित किए। जिस लगातार बारिश के कारण निचले इलाको में जल भराव की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने निचले ईलाके में सतत निगरानी रखने के साथ ही जल जमाव की समुचित निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

    Related Posts

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

    September 3, 2026

    कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….

    September 3, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……

    September 3, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..

    September 3, 2026

    डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के लिए जागरूकता एवं सतर्कता अत्यंत आवश्यक: मंत्री रामविचार नेताम…..

    September 3, 2026

    गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर से किया शुभारंभ, सरगवां में वृक्षारोपण के साथ बाउंड्रीवाल एवं ओपन जिम का लोकार्पण…..

    September 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

    September 3, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..

    September 3, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……

    September 3, 2026

    कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….

    September 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.