Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»मनोरंजन»फहमान खान ने श्वेता तिवारी को डेट करने की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, कहा…..
    मनोरंजन

    फहमान खान ने श्वेता तिवारी को डेट करने की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, कहा…..

    By July 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फहमान खान ने श्वेता तिवारी को डेट करने की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, कहा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बात चाहे बड़े पर्दे की हो या फिर छोटे पर्दे की… को-स्टार्स के बीच डेटिंग की अफवाह उड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। टेलीविजन वर्ल्ड में कई बार को-स्टार्स के बीच डेटिंग की खबरें आती रहती हैं। कुछ समय पहले ऐसी ही अफवाह श्वेता तिवारी और फहमान खान को लेकर फैली थी।

    फहमान-श्वेता कर रहे डेटिंग?

    अफवाहों के मुताबिक, 43 साल की श्वेता तिवारी 10 साल छोटे को-स्टार फहमान खान को डेट कर रही हैं। दोनों ने 2019 में आये टीवी शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में साथ काम किया था। ऐसे में श्वेता और फहमान के डेटिंग रूमर्स ने खूब तूल पकड़ा। उसी वक्त अभिनेत्री अपने दूसरे पति अभिनव कोहली से अलग होने की खबरों को लेकर भी चर्चा में थीं।

    डेटिंग रूमर्स पर फहमान का फुल स्टॉप

    अब फहमान खान ने श्वेता तिवारी संग डेटिंग की खबरों पर रिएक्शन दिया है। अभिनेता ने साफ कहा है कि वह एक्ट्रेस को डेट नहीं कर रहे हैं, लेकिन सेट पर उनके बीच अच्छा बॉन्ड जरूर था। फहमान ने कहा- मेरे हर शो में अफवाहें आती हैं यार। मैं तो उनको गुरु जी बुलाता था और वह मुझे सखी बुलाती थीं क्योंकि वह शो में मुझ पर बहुत भरोसा करती थी। वह जो भी महसूस करती थी, उसके बारे में मुझसे बात करती थी। हमारे बीच अच्छा बॉन्ड था। 

    श्वेता संग रिश्ते पर फहमान का रिएक्शन

    जब फहमान खान से पूछा गया कि क्या उन्होंने श्वेता तिवारी से बचने की कोशिश की थी क्योंकि वह दूसरे पति से अलग होने के फेज से गुजर रही थीं। इस पर अभिनेता ने कहा- 

    हम जानते हैं कि हम कैसे जुड़े थे, हम कैसे साथ रहे और हमारा रिश्ता कैसा था। अगर छिपाने के लिए कुछ होता तो समस्या होती। जब आप वाकई किसी रिश्ते में होते हैं और लोग नोटिस करते हैं तो आप थोड़ा सचेत हो जाते हैं कि लोगों को पता चल सकता है, लेकिन अगर कुछ नहीं है तो आपको सचेत होने की जरूरत नहीं है। 

    मालूम हो कि श्वेता तिवारी ने दो शादियां कीं। पहली शादी राजा चौधरी से की, जिनसे उन्हें एक बेटी पलक तिवारी (एक्ट्रेस) है। राजा से अलग होने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी रचाई, लेकिन यह शादी भी 2019 में खत्म हो गई थी। दूसरे पति से अभिनेत्री को एक बेटा है।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

    September 4, 2026

    अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.