Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»उमस भरी गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, 9 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
    राज्य

    उमस भरी गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, 9 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

    By July 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उमस भरी गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, 9 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में जल्द ही मौसम बदलने वाला है और पटना समेत कई जिलों में जोरदार बारिश होगी. अगले 24 घंटों में सीतामढ़ी, अररिया और किशनगंज सहित 9 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से बिहार में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर पड़ने से उमस बढ़ गई है, जिससे लोग गर्मी से परेशान हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में गोपालगंज में सबसे ज्यादा 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. अगले 48 घंटों तक राज्य के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है.

    मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई से मॉनसून के फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग ने 23 और 24 जुलाई को सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिलों में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है. बारिश के कारण राज्य की कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंडक नदी का जलस्तर गोपालगंज के डुमरिया घाट पर खतरे के निशान से 8 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है. खगड़िया जिले के बलतारा में कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया है. अररिया जिले में परमान नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 9 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है.

    सुपौल जिले के पांच प्रखंडों में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है. शुक्रवार शाम 4 बजे तक भीमनगर कोसी बैराज से 1,72,810 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र बराह से 1,47,125 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. अब तक एक दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान कोसी नदी में बह गए हैं. सुपौल सदर, किशनपुर, निर्मली, मरौना और सरायगढ़-भपटियाही सहित जिले के पांच प्रखंड अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं, जहां राहत और बचाव कार्य जारी है. कटिहार के अमदाबाद के लखनपुर में कटाव स्थल पर इंजीनियरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है. अररिया जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य है. आपदा प्रबंधन विभाग बांधों की सुरक्षा पर कड़ी नजर रखे हुए है.

    Related Posts

    डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर, जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ान….

    July 14, 2026

    बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन, 2.85 लाख जल संरचनाओं से बढ़ी जल संचयन क्षमता….

    July 14, 2026

    राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना….

    July 14, 2026

    अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक से दीदियों के हुनर ने जीता जनप्रतिनिधियों का दिल…..

    July 14, 2026

    डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान,महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, त्वरित न्याय और सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का संकल्प….

    July 14, 2026

    विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति : नीति बनाने समिति गठित…..

    July 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर, जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ान….

    July 14, 2026

    बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन, 2.85 लाख जल संरचनाओं से बढ़ी जल संचयन क्षमता….

    July 14, 2026

    राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना….

    July 14, 2026

    विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति : नीति बनाने समिति गठित…..

    July 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.