Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अधेड़ की हत्या कर शव मांड नदी में फेंका, जमीनी विवाद में चचेरे भाईयों पर संदेह
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अधेड़ की हत्या कर शव मांड नदी में फेंका, जमीनी विवाद में चचेरे भाईयों पर संदेह

    By July 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अधेड़ की हत्या कर शव मांड नदी में फेंका, जमीनी विवाद में चचेरे भाईयों पर संदेह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़.

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की दोपहर नदी में तैरती हुई लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिसरिंगा पोलाईआट निवासी बलराम राठिया 48 साल का शव शुक्रवार की दोपहर मांड नदी से मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

    नदी में अधेड ग्रामीण की शव मिलने की जानकारी मिलते ही तत्काल धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आसपास के ग्रामीणों एवं परिजनों से पूछताछ कर रही है।

    चचेरे भाईयों पर हत्या का संदेह
    बताया जा रहा है कि मृतक बलराम राठिया का अपने चचेरे भाई कार्तिक राठिया और दशरथ राठिया के साथ जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है। बलराम राठिया किसी जमीन को अपने नाम करने की बात कह रहा था संभवतः इसी वजह से दोनों भाईयों ने मिलकर बलराम की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया होगा।

    रात में फेका शव
    पुलिस के अनुसार आरोपियों के द्वारा रात में डंडे से पीट-पीटकर बलराम राठिया की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के इरादे से मृतक के शव को नदी में फेंका गया था। मृतक के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं।

    दोनों संदेही पुलिस हिरासत में
    इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि शुक्रवार को मांड नदी में लाश मिलने की सूचना मिली। इस मामले में परिजनों से पूछताछ के बाद दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    ट्रैक्टर में लोड कर नदी में फेंका था शव
    आरोपियों के द्वारा बलराम की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी मृतक को बाइक में घसीटते हुए लेकर जा रहे थे। परंतु बाइक पर नहीं ले पाने के बाद उन्होंने टैक्टर के पीछे नागर के बोरे से शव को बांधकर लेकर गए और नदी में फेंक दिया।

    सात किलोमीटर दूर बह कर आया शव
    आरोपियों के द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को खम्हार में स्थित मांड नदी के पुल पर लेकर गए और वहां से उन्होंने पुल से शव को नीचे नदी में फेंक दिया था। जहां शव बहते हुए तकरीबन सात किलोमीटर दूर पहुंच चुका था। जहां से पुलिस ने मृतक के शव को बरामद किया है।

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर, जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ान….

    July 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.