Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»आबादी में भारत का पहला नंबर, पर पाकिस्तान भी टॉप 10 में; देखें- पूरी लिस्ट…
    विदेश

    आबादी में भारत का पहला नंबर, पर पाकिस्तान भी टॉप 10 में; देखें- पूरी लिस्ट…

    By July 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आबादी में भारत का पहला नंबर, पर पाकिस्तान भी टॉप 10 में; देखें- पूरी लिस्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अगर हमसे यह सवाल पूछा जाए कि दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी किस देश की है तो अब तक चीन का ही नाम लेते आए थे।

    लेकिन हम इस लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।

    यूनाइटेड नेशन की एजेंसी के आंकड़ों की हिसाब से दुनिया की शीर्ष 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से चार जनसंख्या के हिसाब से भी टॉप 10 देशों में शुमार हैं।

    इसके साथ कुछ आंकड़े भी आपको दिलचस्प लग सकते हैं।

    भारत की जनसंख्या अमेरिका, जो दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा आबादी का घर है, से 4 गुना ज्यादा है।

    वहीं इस लिस्ट में हमारे पड़ोसी पाकिस्तान और बांग्लादेश भी पीछे नहीं हैं। इस लिस्ट में कौन सा देश कहां है इस पर नजर डालते हैं। 

    भारत
    भारत 2024 में दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची में नंबर 1 पर है। UN वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्टस 2024 की रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 145 करोड़ होने का अनुमान है।

    दस साल पहले भारत लगभग 131 करोड़ की आबादी के साथ चीन के बाद दूसरे नंबर पर था। वहीं अर्थव्यवस्था की बात की जाए तो IMF के अनुसार 2024 में 3,937.011 बिलियन डॉलर की अनुमानित GDP के साथ भारत दुनिया की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

    चीन
    चीन दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। UN के अनुमानों के अनुसार, 2024 के लिए इसकी जनसंख्या 141 करोड़ होने का अनुमान है।

    संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों की माने तो भारत ने चीन को 2023 में पीछे छोड़ दिया था। चीन फिलहाल जीडीपी के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

    आईएमएफ के मुताबिक 2024 के लिए इसकी जीडीपी 18,532.633 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है। 

    अमेरिका
    इस लिस्ट में अमेरिका तीसरे नंबर पर है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के साथ वह इस सूची में भी अव्वल है। संयुक्त राष्ट्र के ताजा अनुमान के मुताबिक 2024 में यूएसए की जनसंख्या 34 करोड़ होने का अनुमान है। वहीं आईएमएफ के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अप्रैल 2024 के अनुसार 2024 में अमेरिका की नॉमिनल जीडीपी 28,781.083 बिलियन डॉलर है। 

    इंडोनेशिया
    इंडोनेशिया दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया है कि 2024 के आंकड़ों के अनुसार इंडोनेशिया की जनसंख्या लगभग 283.488 मिलियन है। वहीं इस वक्त इंडोनेशिया दुनिया की 16वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

    पाकिस्तान
    भारत का पसंदीदा पड़ोसी देश पाकिस्तान दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले टॉप 10 देशों की सूची में 5वें स्थान पर है। ताजा आंकड़ों के अनुसार 2024 में पाकिस्तान की जनसंख्या 251.269 मिलियन होने का अनुमान है। लेकिन जीडीपी के मामले में इसकी हालत खस्ता है। जीडीपी रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शुमार नहीं है। आईएमएफ के 2023 के अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान की जीडीपी 338.237 बिलियन डॉलर थी। 

    नाइजीरिया 
    संयुक्त राष्ट्र के 2024 के आंकड़ों के अनुसार अफ्रीका का देश नाइजीरिया दुनिया की छठी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। संयुक्त राष्ट्र की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार 2024 में नाइजीरिया की जनसंख्या 232.679 मिलियन रहने का अनुमान है। देश की नॉमिनल जीडीपी 300 बिलियन डॉलर के आसपास है। 

    ब्राज़ील 
    साउथ अमेरिका महाद्वीप से ब्राजील सबसे अधिक आबादी वाले देशों की लिस्ट में शामिल है। 2024 में दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची में ब्राज़ील 7वें स्थान पर है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इसकी जनसंख्या 211.999 मिलियन होने का अनुमान है। वहीं आईएमएफ के अनुसार, ब्राजील, जो फिलहाल दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, 2024 में 2,331.391 बिलियन डॉलर के अनुमानित जीडीपी के साथ 8वें स्थान पर पहुंच सकता है। 

    बांग्लादेश
    संयुक्त राष्ट्र वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्टस की 2024 रिपोर्ट के अनुसार 2024 में बांग्लादेश की जनसंख्या 173.562 मिलियन होने का अनुमान है। यह दुनिया का 8वां सबसे अधिक आबादी वाला देश है। आईएमएफ के मुताबिक 2023 के लिए बांग्लादेश का नॉमिनल जीडीपी 446.349 बिलियन डॉलर थी।

    रूस
    रूस 2024 में दुनिया की शीर्ष 10 सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों की सूची में 9वें नंबर पर है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार रूस की जनसंख्या 144.820 मिलियन होने का अनुमान है। आईएमएफ के मुताबिक 2023 के लिए 1,997.03 बिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ रूस दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

    इथियोपिया 
    2024 के लिए दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची में इथियोपिया 10वें नंबर पर है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इथियोपिया की जनसंख्या 132.060 मिलियन है। वहीं आईएमएफ के मुताबिक 2023 में इथियोपिया की नॉमिनल जीडीपी 159.747 बिलियन डॉलर थी।

    The post आबादी में भारत का पहला नंबर, पर पाकिस्तान भी टॉप 10 में; देखें- पूरी लिस्ट… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी….

    April 16, 2026

    9 बी.टी. सड़कों के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई…..

    April 16, 2026

    युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.