Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान: कौन होंगे ओपनर?
    खेल

    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान: कौन होंगे ओपनर?

    By July 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जिम्बाब्वे को उसी के घर में हराने के बाद अब भारतीय टीम का अगला मिशन श्रीलंका दौरा है. इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20  सीरीज खेलनी है. इस दौरे के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है. इस दौरे पर नए हेड कोच गौतम गंभीर दोनों सीरीज में नई ओपनिंग जोड़ी को आजमाएंगे.

    रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले महीने यानी जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीता था. इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में जिम्बाब्वे को उसके घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया है. अब भारतीय टीम का अगला मिशन श्रीलंका दौरा है. इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इन दोनों ही सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अब इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान करना बाकी है. बता दें कि भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर का भी यह पहला दौरा रहेगा.  

    पंड्या और राहुल हो सकते हैं अगले कप्तान
    बताया जा रहा है कि श्रीलंका दौरे के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली इस दौरे पर नहीं जाएंगे और आराम करेंगे. ऐसे में श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या को सौंपी जा सकती है. जबकि वनडे की कमान केएल राहुल को दी जा सकती है. मगर इन सबके बीच बड़ी बात भारत की नई ओपनिंग जोड़ी तलाश करना है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मैनेजमेंट ने एक बड़ा एक्सपेरिमेंट किया था. पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोहित के साथ कोहली को ओपनिंग में भेजा गया था. इन दोनों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर 2 नई ओपनिंग जोड़ी आजमायी गईं. 

    ये हो सकती है भारत की नई ओपनिंग जोड़ी
    जिम्बाब्वे दौरे पर शुभमन गिल के साथ पहले 2 टी20 मैचों में अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की थी. दूसरे मैच में अभिषेक ने शतक जमाया था. हालांकि सीरीज के आखिरी  3 मैचों में गिल के साथ यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग में भेजा गया. यहां यशस्वी ने धांसू प्रदर्शन किया. उन्होंने तीनों मैचों में 36, नाबाद 93 और 12 रन बनाए.

    भारत का संभावित वनडे स्क्वॉड:
    केएल राहुल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्द‍िक पंड्या, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान और मोहम्मद सिराज.

    भारत का संभावित टी20 स्क्वॉड:
    हार्द‍िक पंड्या (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, आवेश खान और मोहम्मद सिराज.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रीय एकता दिवस: अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना…..

    October 29, 2026

    सत्य साईं अस्पताल में सेवा दे रहीं छत्तीसगढ़ की बेटियों से मिले वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    October 29, 2026

    बस्तर ओलंपिक 2026 : 30 अक्टूबर तक पंजीयन का अंतिम अवसर, अब तक 72,811 लोगों ने कराया पंजीयन….

    October 29, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर में राज्योत्सव 2026 की तैयारियों का किया निरीक्षण….

    October 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.