Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कांग्रेस के कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस के कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार

    By July 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     रायपुर गोली कांड के हवाले से कांग्रेस के कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 5 साल में छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की थी. वहीं पिछले 7 महीनों का आंकड़ा देखेंगे तो स्पष्ट होगा कि अपराध में कमी आई है. आने वाले समय में शक्ति से और मजबूती से कार्रवाई होगी, और छत्तीसगढ़ में कानून का राज होगा.

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में राजधानी में अमन साहू गैंग के सक्रिय होने को लेकर कहा कि मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है. उच्च अधिकारी इस मामले से संपर्क में हैं. जांच हो रही है, और जांच में जो भी इसके पीछे पाया जाएगा, उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

    डायरिया से हो रही मौतों पर कांग्रेस की जांच कमेटी पर टिप्पणी करते हुए अरुण साव ने कहा कि यह तो राजनीति करने वाले लोग हैं. बलौदा बाजार की घटना में स्वयं उपस्थित होकर राजनीति की. अब डायरिया के नाम पर यह राजनीति कर रहे हैं. सरकार सगज है, लगातार विभाग के अधिकारियों को मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए पूर्व से तैयारी करने के लिए निर्देशित किया है. यह मौसमी बीमारी आई है, उप मुख्यमंत्री खुद गए थे, उन परिवारों से मिले हैं. उनकी जो समस्या उसका समाधान हो रहा है.

    वहीं विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर अरुण साव ने कहा कि विधानसभा का सत्र आने वाला है. सरकार विपक्ष के हर प्रश्न का उत्तर देने के लिए तैयार है. हर मुद्दे पर हम बहस करने के लिए तैयार है. सरकार भी पूरी तैयारी है.

    वहीं सड़क चौड़ीकरण को लेकर रायपुर महापौर एजाज ढेबर के राज्यपाल के पास जाने पर उप मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि 5 साल में जब प्रदेश में उनकी सरकार थी, खुद महापौर थे. क्यों तब कुछ नहीं बोले. दरअसल, रायपुर शहर की दुर्दशा करने का काम उन्होंने किया था. 5 सालों में सड़कों का निर्माण नहीं हुआ. अब चुनाव को नजदीक आते देखकर वह राजनीति कर रहे हैं. रायपुर की जनता इस बात को बखूबी जानती है कि कौन राजनीति कर रहा है, और कौन विकास कर रहा है.

    वहीं मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र और प्रदेश के मतदाताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाई. मतदाताओं का सम्मान हो, इसके लिए पार्टी ने योजना बनाई है. उसी योजना के तहत हम सब मतदाता अभिनंदन समारोह विधानसभाओं में कर रहे हैं. आज लोरमी और मुंगेली विधानसभा में कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री और दूसरे नेता भी क्षेत्र में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम करेंगे.

    Related Posts

    धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    October 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना….

    October 26, 2026

    चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

    October 26, 2026

    सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

    October 26, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से जय को मिली राहत, जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि हुई दूर….

    October 26, 2026

    ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से ग्राम पैरी में नाला पुनरुद्धार, दीपावली से पहले श्रमिकों को मिला रोजगार का संबल…..

    October 26, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    October 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना….

    October 26, 2026

    चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

    October 26, 2026

    सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

    October 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.