Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»लड़की को लेकर विवाद में युवक की कड़े से हमला कर हत्या गिरफ्तार
    राज्य

    लड़की को लेकर विवाद में युवक की कड़े से हमला कर हत्या गिरफ्तार

    By July 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लड़की को लेकर विवाद में युवक की कड़े से हमला कर हत्या गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । मोहन गार्डन इलाके में लड़की को लेकर हुए विवाद में एक युवक के सिर पर कड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त पवन के रूप में हुई है। वह उत्तम नगर के एक पीजी में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान गौरव के रूप में हुई है। दोनों गुरुग्राम के रहने वाले हैं। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम मोहन गार्डन थाना पुलिस को एक ओयो होटल में झगड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां एक युवक को लहूलुहान हालत में देखा। पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर छानबीन करने पर पता चला कि शाम करीब चार बजे गौरव नाम का युवक पवन को लेकर ओयो होटल आया था। बातचीत के दौरान इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद गौरव ने पवन के सिर पर अपने हाथ में पहने कड़े से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को वारदात के एक घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। छानबीन करने पर पता चला कि पवन गुरुग्राम का रहने वाला था और उत्तम नगर में पीजी में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। वहीं आरोपी गौरव भी गुरुग्राम का रहने वाला है। पवन की एक युवती से दोस्ती थी। इसको लेकर पवन का गौरव से विवाद चल रहा था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फिलहाल गौरव से पूछताछ की जा रही है।

    Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता….

    September 4, 2026

    रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….

    September 4, 2026

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

    September 3, 2026

    कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….

    September 3, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……

    September 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता….

    September 4, 2026

    रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….

    September 4, 2026

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

    September 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.