Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन भौंता में किया गया
    छत्तीसगढ़

    जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन भौंता में किया गया

    By July 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

      मनेन्द्रगढ़
     छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला मनेंद्रगढ़.चिरमिरी.भरतपुर के विकासखंड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत भौता में 5 ग्राम पंचायतों नारायणपुर,छिपछिपी,बंजी, बुंदेली तथा पाराडोल को सम्मिलित कर जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ भौता की सरपंच श्रीमती मुन्नीबाई एसडीएम लिंग राज सिदार तथा जनपद सीईओ कुमारी वैशाली के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जलित कर किया गया। जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर में जिला सदस्य कोरिया श्रीमती उषा सिंह करियाम, छिपछिपी जनपद सदस्य निशा सिंह,कलेक्टर डी.राहुल वेंकट,अपर कलेक्टर  अनिल सिदार,परियोजना निदेशक नितेश उपध्याय, छिपछिपी सरपंच राम सिंह, नारायणपुर सरपंच मुन्ना लाल, बंजी सरपंच श्रीमती सुमित्रा, बुंदेली सरपंच आनन्द भगत तथा पाराडोल सरपंच अभिराज सिंह सहित सर्व पंचायत सचिव, कोटवार सहित पांचों ग्रामों ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माता रीना पति उदयभान, सीमा पति सुखलाल, तारा पति विनोद, मानमती पति राम प्रसाद, शशिकला पति शिवकुमार तथा दुर्गावती पति परमेश्वर की गोद भराई कर अच्छी पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया इसी के साथ ही समस्त 6 माह के बच्चे अनुसुुईया पिता शिवनारायण, मंजू पिता महिप सिंह, मनीष पिता चंद्रभान, अमित पिता शंकर सिंह तथा अंजू पिता सोमार साय का जनप्रतिनिधियों द्वारा अन्नप्राशन का रस्म कराया गया। कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत नारायणपुर के 8 बैगा जनजाति के हितग्राहियों जयराम आ.मंगला, मोहन आ. इकालू, शिवलाल आ. बुद्धू, बीरसाय आ. राय सिंह, ज्ञान सिंह आ. मैकू, बिरझू आ. मंगला, वीर सिंह आ. सुखीराम तथा रंगलाल आ. बुद्धू को रागी की बीज वितरण किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग से नारायणपुर के अनुसूचित जनजाति के हितग्राही देवनारायण पिता बहादुर, सुकल साय पिता टेहे तथा रामू पिता अधीन सिंह को सॉयल सैम्पल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व विभाग के 23, जनपद पंचायत के 29, वन विभाग के 01, शिक्षा विभाग के 07,छ.ग. राज्य विद्युत मण्डल के 13, जल संसाधन के 04, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के 03, आदिवासी विकास के 01, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 12,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के 02, अग्रणी बैंक प्रबंधक के 01, पुलिस विभाग के 01, जिला स्वच्छ भारत मिशन के 01, ग्राम पंचायत छिपछिपी के 01, ग्राम पंचायत नारायणपुर के 02, ग्राम पंचायत भौंता 06, महिला एवं बाल विकास विभाग के 01, कृषि विभाग के 01, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 01, समाज कल्याण विभाग के 01 तथा खाद्य विभाग के 01 मांग एवं समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुये। सबको मिलाकर कुल 112 आवेदन प्राप्त हुये इनमें 18 का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया गया तथा शेष 94 आवदेन लंबित है। लंबित आवेदनों को विभागवार समीक्षा करते हुये प्राक्कलन तैयार कर आवेदनों संबंधित विभागों द्वारा यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने शिविर स्थल पर हितग्राहियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय में बैठकर बहुत बार हम बहुत लोगों का आवेदन स्वीकार नहीं कर पाते या फिर समय के अभाव के चलते हम लोग आप तक पहुंच नहीं पाते तो उसी के सिलसिले में यहां पर शिविर का आयोजन किया गया। समस्याओं का निराकरण करने के लिए यह प्रयास हमाराए शासन और प्रशासन तथा आप सबका है और इसके लिए शिविर होते रहते होने चाहिए। हमारा ऐसा है कि जिला स्तर पर दो विधानसभा क्षेत्र हैं एक भरतपुर सोनहत और दूसरा मनेेंद्रगढ़। तो हर महीने एक.एक शिविर आयोजन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होता रहे। जिससे क्षेत्र में बहुत सारी छोटी.छोटी त्रुटियां को हम धीरे.धीरे सुधारने का प्रयास करेंगे और जितनी भी जो छोटी.मोटी समस्याओं का हुआ है और बहुत कुछ समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ है तो हम आगे जो भी समय सीमा की बैठक में आएगा तो उल्लेख करेंगे कि कितने का निराकरण हुआ और उसके लिए अलग से समय भी दिया जाएगा ताकि हम लोगों बता सके कि उनके बीच जाकर कितने प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है और कितने का निराकरण करना बाकी है। ताकि उसका परिणाम फील्ड पर पहुंच सके। शिविर में जितने प्रकरणों का निराकरण हो गया है उतना तो ठीक है पर जो भी नहीं हुआ है वह मेरी स्वयं की जिम्मेदारी रहेगी। उसको हम धीरे-धीरे निराकरण करने का प्रयास करेंगे आगे कहीं पर भी शिविर का आयोजन हो तो वहां पर भी आप सब लोगों से गुजारिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण जनता शिविर में योजनाओं का लाभ लेने का प्रयास करें।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

    October 24, 2026

    शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

    October 24, 2026

    ‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

    October 24, 2026

    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

    October 24, 2026

    राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

    October 24, 2026

    बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन….

    October 24, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

    October 24, 2026

    शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

    October 24, 2026

    ‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

    October 24, 2026

    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

    October 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.