Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»रांची में RSS के प्रांत प्रचारकों की वार्षिक बैठक शुरू
    राज्य

    रांची में RSS के प्रांत प्रचारकों की वार्षिक बैठक शुरू

    By July 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रांची में RSS के प्रांत प्रचारकों की वार्षिक बैठक शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारकों की अखिल भारतीय वार्षिक बैठक रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह नौ बजे से शुरू हो गई. इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के मार्गदर्शन में संघ अपनी वार्षिक कार्य योजना तैयार करेगा. 

    बैठक में वर्ष 2025 में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर भी मंथन होगा. पहले दिन की बैठक पांच सत्रों में आयोजित होगी. इन सत्रों में चर्चा के लिए गुरुवार को ही संघ की बैठक में विषय निर्धारित कर लिए गए थे. सूत्रों के अनुसार, बैठक में झारखंड के संथाल परगना इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण बदलती जनसांख्यिकी पर भी चर्चा हो सकती है. 

    संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाली बैठक में संगठनात्मक विस्तार की योजनाओं पर चर्चा होगी. इस समय देश में संघ की 73 हजार शाखाएं हैं और हमारा लक्ष्य उसे बढ़ाकर एक लाख तक ले जाने का है. देशभर में 10-15 गांवों के समूह पर मंडल स्तरीय संगठन बनाए जाने की योजना है. 

    सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक के दौरान मई-जून में संघ के विभिन्न प्रांतों में हुए आरएसएस प्रशिक्षण शिविरों की भी समीक्षा की जानी है. पूरे देश में संघ की संगठन योजना के तहत 46 प्रांत हैं, जहां के प्रचारक पूर्णकालिक संघ कार्यकर्ता होते हैं और संगठनात्मक प्रांतों के प्रभारी होते हैं. बैठक में संघ के सभी सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, सीआर. मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त, आलोक कुमार, अतुल लिमये, सभी 46 प्रांतों के प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य, संघ की छह प्रमुख गतिविधियों-कार्यक्रमों के संयोजक एवं सहसंयोजक, सभी क्षेत्र प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख और उनके सहयोगी उपस्थित हैं. 

    इसके अलावा संघ की विचारधारा वाले कुछ प्रमुख संगठनों के संगठन मंत्री भी बैठक में भाग ले रहे हैं. इस बैठक के बाद भी संघ प्रमुख मोहन भागवत 19 जुलाई तक रांची में प्रवास करेंगे. इस दौरान वे संघ की विचारधारा वाले संगठनों से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों के साथ विमर्श करेंगे.

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें…..

    September 4, 2026

    पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता….

    September 4, 2026

    रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….

    September 4, 2026

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

    September 3, 2026

    कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….

    September 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें…..

    September 4, 2026

    पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता….

    September 4, 2026

    रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.