Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»दीपक बैज ने साय सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
    छत्तीसगढ़

    दीपक बैज ने साय सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

    By July 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दीपक बैज ने साय सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर केस सामने आने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। दोहरे हत्याकांड मामले में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य के विष्णुदेव साय सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब से राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगते हुए कहा कि कहीं सरकार ही अपराधियों को संरक्षण देने का काम तो नहीं कर रही है।

    पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में चोरी, डकैती, मारपीट, दुष्कर्म और  हत्या जैसी घटनाएं बढती जा रही है। राज्य सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि कहीं सरकार ही अपराधियों को संरक्षण देने का काम तो नहीं कर रही है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को बीजेपी सरकार ने जंगल राज बना दिया है। सरकार की सुशासन कहीं नजर नहीं आ रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कई सवाल दागे हैं।  

    बैज ने कहा कि पांच दिन के अंदर में जगदलपुर में तीन बड़ी घटनाएं हुई हैं। मेन रोड से लगे घर में आरोपी घुसते हैं, और रहने वाले तीनों को बांधते हैं फिर हथियार से मार देते हैं। दो लोगों की मौके पर हो जाती है। एक अस्पताल में भर्ती है। जगदलपुर की घटना निंदनीय है। इसके लिए पूरी तरीके से सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर तंज कसते हुए कहा कि क्या यह सुशासन है या फिर जंगल राज है? उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा घेराव की तैयारी कर ली है।

    दूसरी ओर कांग्रेस सरकार की रोका-छेका योजना बंद करने पर सवाल उठाए हैं। रोका छेका योजना को बंद करने पर दीपक बैज ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कांग्रेस ने रोका छेका योजना शुरू की थी। विष्णुदेव साय की सरकार ने इन सभी योजनाओं को बंद कर दिया है। इसके चलते दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। बैज ने भारतीय जानता पार्टी को इसकी जिम्मेदार ठहराया है।

    Related Posts

    मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

    September 4, 2026

    अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

    September 4, 2026

    छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, नवाचार और संवेदनशीलता से प्राथमिक शिक्षा को दी नई दिशा……

    September 4, 2026

    राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन…..

    September 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

    September 4, 2026

    अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.