Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-कोरबा में उखड़ी गिट्टी उठाकर प्रदर्शन, भाजपा ने महापौर पर लगाया कमीशनखोरी का आरोप
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कोरबा में उखड़ी गिट्टी उठाकर प्रदर्शन, भाजपा ने महापौर पर लगाया कमीशनखोरी का आरोप

    By July 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-कोरबा में उखड़ी गिट्टी उठाकर प्रदर्शन, भाजपा ने महापौर पर लगाया कमीशनखोरी का आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा.

    पहली बरसात में ही जिस तरह से निहारिका मुख्य मार्ग की सड़क पूरी तरह से उखड़ गई, इससे भाजपा को कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने का मौका मिल गया है। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क से उखड़ी हुई गिट्टी को इकट्ठा किया और सुभाष चौक पर उसकी नीलामी की। विरोध को लेकर भाजपाइयों ने बताया कि नीलामी से प्राप्त पैसे महापौर को सौंपा जाएगा, जिससे कमीशन की भूख को शांत किया जा सके।

    कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। पहली बरसात में ही जिस तरह से निहारिका से लेकर कोसाबाड़ी तक की सड़क उखड़ गई, उसको लेकर भाजपा पार्षद दल ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को सुभाष चौक पर उन्होंने इस विषय को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। भाजपा पार्षदों ने सड़क पर बिखरी गिट्टी को इकट्ठा किया और उसे ऑटो में लेकर सुभाष चौक पर नीलाम करने लगे। विरोध के संबंध में नेता प्रतिपक्ष हीतानंद अग्रवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि गिट्टी की नीलामी से जो पैसे इकट्ठे होंगे उसे महापौर को दिया जाएगा, जिससे कमीशन की भूख शांत हो सके। उन्होंने बताया कि दस करोड़ रुपये खर्च कर नई सड़क बनाई गई थी, लेकिन जिस तरह से पहली बरसात में ही वो उखड़ गई, उससे लगता है कि सड़क निर्माण में जमकर कमीशन खोरी की गई है।

    भाजपाइयों की माने तो इस सड़क को बने हुए कुछ ही माह हुए हैं। इसमें गुणवत्ता नाम की कोई चीज नहीं है। जिसके चलते गिट्टी बाहर आ रही है। सड़क पर धूल उड़ रही है, कुछ दिनों तक हुई बारिश ने ही पोल खोल कर रख दी है। भाजपाइयों ने कहा है कि इस विषय को लेकर वो महापौर को नहीं छोड़ेगे और भ्रष्टाचार की पोल खोलकर हकीकत आम जनता के समक्ष लाएंगे।

    Related Posts

    मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

    September 4, 2026

    अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

    September 4, 2026

    छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, नवाचार और संवेदनशीलता से प्राथमिक शिक्षा को दी नई दिशा……

    September 4, 2026

    राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन…..

    September 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

    September 4, 2026

    अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.