Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»देवेंद्र यादव का बीजेपी – आप पर निशाना
    राज्य

    देवेंद्र यादव का बीजेपी – आप पर निशाना

    By July 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देवेंद्र यादव का बीजेपी – आप पर निशाना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के बाद से राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। वह आम आदमी पार्टी के साथ बीजेपी पर भी लगातार हमलावर बनी हुई है। दिल्ली वासियों की समस्याओं का जितना जिम्मेदार कांग्रेस आप को मानती है, उतना ही दोषी वह बीजेपी को भी ठहरा रही है। यही वजह है कि कांग्रेस ने बीजेपी और आप के बीच आये दिन होने वाली तकरार पर आक्रामक रवैया अपना रखा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आप और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि राजधानी की मूल समस्याओं में शामिल जल संकट, जल भराव, गंदगी, और भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने की कोशिश में इन दोनों ही पार्टियों ने शिक्षकों के तबादले की साधारण प्रक्रिया को एक राजनीतिक इवेंट बना दिया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद यादव ने आप पर निशाना साधते हुए कहा, यह आश्चर्य की बात है कि उपराज्यपाल द्वारा इतनी बड़ी संख्या में दिल्ली सरकार के स्कूली शिक्षकों के तबादले की जानकारी शिक्षा मंत्री को नहीं है। यह दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर केजरीवाल सरकार की निष्क्रियता और अदूरदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। जबकि दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। सेशन शुरू होने के समय किए गए शिक्षकों के तबादले से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।  देवेंद्र यादव के मुताबिक आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच चल रही नूरा कुश्ती का खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा व्यवस्था में टीचरों के तबादले की प्रक्रिया गर्मी छुटियों के दौरान होनी चाहिए थी, उसे उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा सेशन शुरू होने के समय क्यों किया गया? इससे बच्चों को पढ़ाई का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे उनके अभिभावक भी परेशान हो रहे हैं। कांग्रेस नेता ने दिल्ली सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि सर्वोच्च शिक्षा व्यवस्था की दुहाई देने वाली शिक्षा मंत्री शायद भूल गई हैं कि 10वीं और 12वीं के परिणाम में दिल्ली किस पायदान है। वे शिक्षा क्रांति की बात करती हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि 10 वर्षों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर नीचे गिरा है। लाखों छात्रों के दिल्ली सरकार के स्कूल छोड़कर प्राईवेट स्कूलों में चले जाना ही उनकी शिक्षा क्रांति है।

    Related Posts

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा और बनगांव में लगेंगे शिविर, 43 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा समस्याओं के त्वरित समाधान का लाभ….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.