Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»धर्म»राजस्थान में भी है सोमनाथ मंदिर, यहां भी हुआ था महमूद गजनवी और अलाउद्दीन खिलजी का हमला
    धर्म

    राजस्थान में भी है सोमनाथ मंदिर, यहां भी हुआ था महमूद गजनवी और अलाउद्दीन खिलजी का हमला

    By July 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजस्थान में भी है सोमनाथ मंदिर, यहां भी हुआ था महमूद गजनवी और अलाउद्दीन खिलजी का हमला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाली. सावन आने को है. शिव की आराधना का पर्व सावन मास में पूरे देश के शिवालयों में भक्ति की गंगा बहती है. हम आपको पाली के उस प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर के बारे में बताते हैं जिसका सीधा संबंध गुजरात में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से है. मंदिर के अद्भुत स्थापत्य के आधार पर इतिहासकारों और पुरातत्व विशेषज्ञों का कहना है इसका निर्माण 9वीं शताब्दी में किया गया. अतीत में इसका नाम सोमेश्वर था.

    गुजरात में स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के बारे में तो हम में से ज्यादातर लोग जानते हैं. महमूद गजनवी के 17 आक्रमण झेल चुके इस मंदिर की कहानी लंबी है. गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तरह ही पाली में भी महादेव जी का एक मंदिर है जो आज से 1121 वर्ष पुराना है. लोग इसे चमत्कारी मानते हैं. मंदिर में पिछले 221 वर्षों से देशी घी की अखंड ज्योत प्रज्जवलित हो रही है. इस मंदिर पर भी कई विदेशी शासकों के आक्रमण हुए हैं. मंदिर की मूर्तियों को खंडित किया गया. जो आज भी दिखाई देती हैं. लेकिन उसके बाद भी यह मंदिर अपने वैभव के साथ खड़ा है. श्रावण माह में यहां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगती हैं.

    सोमनाथ मंदिर से पाली पहुंचा था शिवलिंग
    इस मंदिर की स्थापना से जुड़ी कहानी कहती है कि गुजरात जा रहे महमूद गजनवी ने रास्ते में वैभव सम्पन्न पाली को लूटते हुए सोमेश्वर (सोमनाथ) मंदिर में तोड़-फोड़ की. मूर्तियां और शिवलिंग भी खंडित कर आगे गुजरात की तरफ बढ़ गया. ये समाचार पाकर सौराष्ट्र सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनवी के हमले की आशंका को देखते हुए गुजरात के राजा कुमारपाल रथ में शिवलिंग लेकर पाली पहुंचे और यहां के पल्लीवाल ब्राह्मणों को सौंप दिया. तब वो शिवलिंग भी यहां स्थापित किया गया.

    सैनिकों ने मशाल की रोशनी में किया जीर्णोद्वार
    पाली के ध्वस्त सोमेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार कुमारपाल ने वर्ष 1140 में शुरू करवाया था. यह कहा जाता है उस समय रात-दिन निर्माण कार्य चला. सैनिकों ने तेल की घाणी कर मशालें जलाईं और काम पूरा करवाया. यही सैनिक आगे चलकर घांची कहलाएं. जो आज भी सोमनाथ महादेव को अपना इष्ट देव मानते हैं. वर्ष 1152 में सौराष्ट्र से लाया गया शिवलिंग इस मंदिर में वैशाख शुक्ल 4, संवत 1209 को प्रतिष्ठित किया और इसका नाम भी सोमनाथ महादेव रखा गया. आज भी इस मंदिर में अखंड ज्योत जल रही है.

    मंदिर पर बार बार हुए आक्रमण
    अलाउद्दीन खिलजी ने भी सन 1298 में गुजरात जाते समय सोमनाथ महादेव मंदिर के शिखर पर तोप का गोला दाग क्षतिग्रस्त कर दिया था. वर्ष 1315 में रावसिंहा के कार्यकाल में पालीवाल ब्राह्मणों ने मंदिर का जीर्णोद्वार करवाया और मंदिर का शिखर फिर से बनवाया. उसके बाद वर्ष 1330 में नसीरूद्दीन ने पाली पर हमला कर दिया. मंदिर को बचाने के लिए पल्लीवाल ब्राह्मणों को उसे धन देना पड़ा. वर्ष 1349 में फिरोजशाह जलालुद्दीन ने पाली को लूटा और सोमनाथ मंदिर में दो छोटी मिनारें बनवा दीं. इसके अवशेष 1947 के बाद नष्ट कर दिए गए.

    पल्ली-नाथ और रावल सम्प्रदाय ने संभाली व्यवस्था
    इस बीच पल्लीवाल ब्राह्मण यहां से पलायन कर गए. उनके जाने के बाद वर्ष 1350 में नाथ सम्प्रदाय ने मंदिर की व्यवस्था संभाली. वर्ष 1600 में नाथ सम्प्रदाय के महंत भोलानाथ ने पूजा व्यवस्था रावल ब्राह्मण परिवार को सौंपी और समाधि ले ली. वर्ष 1970 में राजस्थान के देवस्थान विभाग ने मंदिर की व्यवस्था का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया. सोमनाथ महादेव मंदिर में सन 1800 में घी की अखंड ज्योत शुरू की गई थी जो आज भी प्रज्जवलित है.

    मन मोह लेगा यह मंदिर
    पाली के इस सोमनाथ महादेव मंदिर की छटा निराली है. मंदिर पहुंचेंगे तो यहां मनमोहक तस्वीरें दिखाई देंगी. मंदिर का सभागृह 16 आकर्षक कलात्मक खंभों पर टिका है. सभा मंडल की छत पर रास करती गोपियां और कृष्ण की प्रतिमाएं हैं. मंदिर पर नृत्य मुद्राओं वाली काफी प्रतिमाएं हैं. मंदिर के शिखर और अन्य जगह पर बनी मूर्तियों में तीक्ष कटिका, नृत्यु मुद्रा, पीन पयोदर, नुकीली नासिका, गठीली मांसल त्वचा पर अलंकरण और आभूषण तीरछे नैन, टेढ़ी भौंहे, हंसमुख चेहरा, लहराते टेढ़े मेढ़े वस्त्र दिखते हैं. गर्भगृह में शिवलिंग के साथ पार्वती और गणपति की प्राचीन प्रतिमाएं हैं. यहां प्रतिदिन बडी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
     

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.