Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बेमेतरा में साधु बनकर गड़ा धन निकालने के बहाने लाखों ठगे, आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बेमेतरा में साधु बनकर गड़ा धन निकालने के बहाने लाखों ठगे, आरोपी गिरफ्तार

    By July 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बेमेतरा में साधु बनकर गड़ा धन निकालने के बहाने लाखों ठगे, आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेमेतरा.

    नांदघाट थाना क्षेत्र के भोपसरा गांव में गड़ा हुआ धन निकालने के नाम पर 11 लाख 19 हजार 500 रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साधु की वेशभूषा में पीड़ित के घर पहुंचा था। मामले को लेकर पीड़ित गंगाराम साहू (52) ने शिकायत दर्ज कराई थी।
    आरोपी का नाम विजय कुमार गिरी पिता बचछराज गिरी उम्र 32 निवासी चौगलिया बाजार, दुर्गा चौक (राघवपुरी) सीतापुर, जिला चित्रकूट (यूपी) है।

    आरोपी दिसंबर 2022 को पहली बार पीड़ित के गांव में साधु की वेशभूषा में आया था। घर में भोजन कर रात्रि विश्राम करने की बात कही। रात में आरोपी ने पीड़ित को उसके घर में गड़ा हुआ धन होने की बात कही। पूजा पाठ कराने के नाम पर 80 हजार रुपये लेकर चला गया। ठीक एक माह बाद आरोपी वापस आया व घर में पूजा शुरू कर दी। इसके बाद एक कमरे में 3-4 फीट खुदाई कर पीतल के गुंडी में सोने जैसे बिस्किट व सिक्के निकालकर दिया। इससे एक बड़ा और हंडा होने की बात कहकर सभी सामान को उसी गड्ढे में बांधकर दबा दिया। इसके बाद से आरोपी ने पीड़ित को ठगना शुरू दिया। बीते एक साल से अलग-अलग किश्त में रुपये लेते जा रहा था। एक बार तो पीड़ित ने मध्य प्रदेश के अमरकंटक में आरोपी को 3.50 लाख रुपये दिए थे। आगे की पूजा कार्यक्रम कराने का धोखा दे रहा था। इसी बीच पीड़ित ने पहले से दबे गड़े धन को निकाला तो पता चला कि सभी आभूषण नकली हैं। ठगी की शिकार होने के बाद पीड़ित ने छह जून 2024 को नांदघाट थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत बाद पुलिस ने 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस की टीम को आरोपी के चित्रकूट में रहने के बारे में जानकारी मिली। बेमेतरा से पुलिस की टीम यूपी गई थी। जहां से उसे गिरफ्तार कर लाया गया। आरोपी को जेल भेज दिया है।

    Related Posts

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा और बनगांव में लगेंगे शिविर, 43 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा समस्याओं के त्वरित समाधान का लाभ….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.