Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»पंजाब के टैक्सी चालक ने होटल में की दोस्त की गला घोंटकर हत्या
    राज्य

    पंजाब के टैक्सी चालक ने होटल में की दोस्त की गला घोंटकर हत्या

    By July 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पंजाब के टैक्सी चालक ने होटल में की दोस्त की गला घोंटकर हत्या
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। पंजाब के एक टैक्सी चालक ने राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक होटल में अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड के पीछे की मूल वजह पैसों का विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को करोल बाग से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पंजाब के रूप नगर जिले के रहने वाले मंदीप सिंह (32) को शुक्रवार रात दिल्ली के करोल बाग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मंदीप के पास से मृतक दोस्त की पीड़ित की कार, पर्स और कपड़े बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस उपायुक्त दक्षिण-पश्चिम रोहित मीणा ने बताया कि मरने वाले की पहचान रोहित (28) के तौर पर की गई है। रोहित का शव गुरुवार (पांच जुलाई) को होटल के कर्मचारियों ने कमरे के बाथरूम में देखा था। डीसीपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि रोहित और मंदीप चार जुलाई को रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर कार से उनके होटल पहुंचे थे। और करीब तीन बजकर 20 मिनट पर मंदीप होटल से निकल गया। उन्होंने बताया कि अगली सुबह जब होटल के कर्मचारी कमरे में गए तो उन्हें रोहित का शव बाथरूम में मिला। डीसीपी ने बताया कि इस मामले के मुख्य संदिग्ध मंदीप का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि तकनीकी आधार पर टीम ने चंडीगढ़ में भी छापेमारी की और आरोपी के पासपोर्ट धारक होने के कारण आव्रजन अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया गया। डीसीपी के अनुसार रोहित और मंदीप एक यात्री को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छोड़ने के लिए पंजाब से यहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे थके हुए थे, इसलिए उन्होंने यहां एक होटल में रात बिताने का फैसला किया। दिल्ली पुलिस के अधिकारी के मुताबिक ठहरने के दौरान रोहित और मंदीप उधार के पैसों को लेकर बहस हो गई। उन्होंने बताया कि बहस के बाद मंदीप ने बाथरूम में रोहित का गला घोंट दिया और उसकी कार, पर्स तथा कपड़े लेकर भाग गया। डीसीपी ने बताया कि मंदीप ने रोहित के एटीएम कार्ड से कुछ पैसे निकाले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

    Related Posts

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026

    महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, श्रीमती प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल….

    April 20, 2026

    4.19 लाख से अधिक जांच, 4272 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार – मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं…..

    April 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.