Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»इंग्लैंड की राजनीति में भारत की धमक, 26 भारतवंशी बने सांसद; देखें पूरी लिस्ट…
    विदेश

    इंग्लैंड की राजनीति में भारत की धमक, 26 भारतवंशी बने सांसद; देखें पूरी लिस्ट…

    By July 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंग्लैंड की राजनीति में भारत की धमक, 26 भारतवंशी बने सांसद; देखें पूरी लिस्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

    आम चुनाव में कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 412 और ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 121 सीटें मिलीं। 650 में 648 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं।

    सुनक ने हार स्वीकार करते हुए स्टार्मर को जीत की बधाई दी है। इस चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं पर इंग्लैंड की जनता ने खूब भरोसा किया है।

    इस चुनाव में 26 भारतवंशी जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले यह दोगुना के करीब है। आपको बता दें कि इससे पूर्व 2019 के आम चुनाव में 15 भारतवंशी जीते थे।

    संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ के लिए सबसे अधिक भारतवंशी लेबर पार्टी के टिकट पर जीते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शानदार जीत के लिए कीर स्टार्मर को बधाई दी है।

    लेबर पार्टी में सबसे ज्यादा भारतवंशी
    लेबर पार्टी की वरिष्ठ पार्टी नेता सीमा मल्होत्रा अपने फेलथम और हेस्टन निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।

    पूर्व सांसद कीथ वाज की बहन और गोवा मूल की वालेरी वाज वाल्सॉल और ब्लॉक्सविच में विजयी हुई हैं। लीजा नंदी को विगान में सफलता मिली है। ​​

    ब्रिटिश सिख सांसद प्रीत कौर गिल, तनमनजीत सिंह धेसी, नवेंदु मिश्रा और नादिया व्हिटोम ने भी जीत दर्ज की। वहीं, जस अठवाल, बैगी शंकर, सतवीर कौर, हरप्रीत उप्पल, वरिंदर जूस, गुरिंदर जोसन, कनिष्क नारायण, सोनिया कुमार, सुरीना ब्रेकनब्रिज, किरीथ एंटविस्टल, जीवन संधेर और सोजन जोसेफ ने भी चुनाव में जीत का परचम लहराया है।

    कंजर्वेटिव से सुनक भी जीते
    निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यॉर्कशायर में रिचमंड और नॉर्थलेर्टन निर्वाचन क्षेत्र में निर्णायक जीत के साथ ब्रिटिश भारतीयों की जीत का नेतृत्व किया है। कंजर्वेटिव पार्टी के नेताओं को टोरी सांसद भी कहा जाता है।

    अपनी सीट फिर से जीतने वाले अन्य प्रमुख ब्रिटिश भारतीय टोरी नेताओं में पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन और प्रीति पटेल शामिल हैं।

    गगन महिंद्रा ने अपनी साउथ वेस्ट हर्टफोर्डशायर सीट पर जीत हासिल की। वहीं, शिवानी राजा ने लीसेस्टर ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र में विजय प्राप्त की।

    वह यहां से भारतीय मूल के लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में थीं। लिबरल डेमोक्रेट्स ने 60 से अधिक सीट हासिल करके सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। इनमें भारतीय मूल की मुनीरा विल्सन को ट्विकेनहैम निर्वाचन क्षेत्र से फिर से जीत हासिल हुई है।

    कीर स्टार्मर बने प्रधानमंत्री
    लेबर पार्टी के नेता और मानवाधिकार अधिवक्ता कीर स्टार्मर को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। स्टार्मर ने शुक्रवार को बकिंघम पैलेस में महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की, जिसके बाद वह आधिकारिक रूप से ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए। स्टार्मर ने भारतीय मूल के लोगों के साथ लेबर पार्टी के संबंधों में बदलाव की वकालत की है।

    इन्हें लेबर पार्टी से जीत मिली
    1. वेलेरी वेज
    2. लीसा नंदी
    3. तन्मजीत सिंह
    4. नवेंदु मिश्रा
    5. नादिया व्हिट्टोम
    6. जस अथवाल
    7. बैगी शंकर
    8. सतवीर कौर
    9. हरप्रीत उप्पल
    10. वरिंदर जस
    11. गुरिंदर जोसन
    12. कनिष्का नारायण
    13. सोनिया कुमार
    14. सुरीना ब्रेकनब्रिज
    15. किरिथ एंटविस्टल
    16. जीवुन संधेर
    17. सोजन जोसफ

    कंजर्वेटिव पार्टी से जीतने वाले प्रत्याशी
    1. ऋषि सुनक
    2. सुएला ब्रेवरमैन
    3. प्रीति पटेल
    4. गगन मोहिंद्रा
    5. शिवानी राजा

    अन्य पार्टी से जीतने वाले उम्मीदवार
    1. मुनीरा विल्सन
    2. निगेल फराज

    The post इंग्लैंड की राजनीति में भारत की धमक, 26 भारतवंशी बने सांसद; देखें पूरी लिस्ट… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर, जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ान….

    July 14, 2026

    बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन, 2.85 लाख जल संरचनाओं से बढ़ी जल संचयन क्षमता….

    July 14, 2026

    राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना….

    July 14, 2026

    विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति : नीति बनाने समिति गठित…..

    July 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.