Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»भारत में बनेंगी रूसी टैंकों के लिए कवच-भेदी गोलियां…
    विदेश

    भारत में बनेंगी रूसी टैंकों के लिए कवच-भेदी गोलियां…

    By July 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत में बनेंगी रूसी टैंकों के लिए कवच-भेदी गोलियां…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस की रोस्टेक कंपनी ने कहा है कि वह भारत में कवच-भेदी गोलियां बनाएगी। भारत के पीएम मोदी की रूस यात्रा से पहले यह घोषणा की गई है।

    रूस की सरकारी रक्षा कंपनी रोस्टेक कॉर्पोरेशन ने गुरुवार को बताया कि उसकी हथियार निर्यात इकाई भारत में रूसी-निर्मित युद्धक टैंकों के लिए कवच-भेदी गोलियों का उत्पादन करेगी।

    रोस्टेक का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 8-9 जुलाई को होने वाली रूस यात्रा से पहले आया है, जहां वे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। रोस्टेक ने कहा कि भारत में बनने वाले “मैंगो” प्रोजेक्टाइल टी-72 और टी-90 टैंकों की बंदूकों से दागे जाएंगे, जिनका इस्तेमाल भारतीय थल सेना करती है।

    रोस्टेक के बयान में कहा गया, “ये गोलियां आधुनिक टैंकों को हिट करने में सक्षम हैं, जो अतिरिक्त सुरक्षा से लैस होते हैं। इन लड़ाकू वाहनों के विभिन्न प्रकार भारत में इस्तेमाल हो रहे हैं” भारत में ज्यादा उत्पादन की योजना रोस्टेक ने यह भी बताया कि भारत में स्थानीय स्तर पर ही बारूद के उत्पादन की योजना बनाई जा रही है, जो भारत सरकार की विदेशी उत्पादों के स्थानीय उत्पादन की पहल का हिस्सा है।

    रूस सरकार ने हाल ही में एलान किया था कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस का दौरा करेंगे। यूक्रेन में रूसी सैन्य आक्रमण के बाद मोदी की रूस की पहली यात्रा होगी। यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत और रूस के संबंधों में बेहतरी आई है। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस को पश्चिमी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा लेकिन भारत ने इसके बावजूद रूस से साज ओ सामान खरीदना जारी रखा और तेल की खरीद को पहले से भी बढ़ा दिया। भारत और रूस के बीच रक्षा कारोबार बीते पांच साल में बेहद मजबूत हुआ है। रूस ने भारत को बीते पांच सालों में 13 अरब डॉलर के हथियार बेचे हैं।भारत रूसी हथियारों का दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार है।

    मॉस्को के पास जो हथियारों के ऑर्डर हैं उनमें 20 फीसदी अकेले भारत के ऑर्डर हैं। अगले हफ्ते रूस जाएंगे मोदी क्रेमलिन ने अपने बयान में कहा कि मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन “पारंपरिक दोस्ताना रूसी-भारतीय संबंधों को और मजबूत करने की संभावनाओं के अलावा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे” पश्चिम में अलग-थलग पड़े रूस के लिए वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, भारत के प्रधानमंत्री मोदी को एक महत्वपूर्ण संभावित कूटनीतिक और आर्थिक सहयोगी के रूप में देखते हैं।

    हालांकि, यूक्रेन संघर्ष ने दोनों देशों के संबंधों को जटिल बना दिया है। सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान में एक क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन और मोदी की बैठक में, रूसी राष्ट्रपति ने मोदी से कहा था कि वह समझते हैं कि मोदी की यूक्रेन युद्ध को लेकर “चिंताएं” हैं और वे चाहते हैं कि यह “जल्द से जल्द समाप्त हो” नरेंद्र मोदी कई बार अपील कर चुके हैं कि युद्ध समाप्त होना चाहिए और दोनों पक्षों को बातचीत से अपने विवाद सुलझाने चाहिए।

    हालांकि पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद उन्होंने रूस की आलोचना नहीं की है और संयुक्त राष्ट्र में भी रूस के खिलाफ मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

    इस साल की शुरुआत में, भारत ने रूस से अपने उन नागरिकों को रिहा करने का दबाव बनाया था जिन्हें रूसी सेना के साथ “सहायता कार्य” के लिए भर्ती किया गया। लेकिन ऐसी रिपोर्टें आई थीं कि कुछ लोग रूसी सीमांत शहरों में फंसे थे और उन्हें यूक्रेन में लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

    यूक्रेन युद्ध एक बड़ा मुद्दा भारत ने कभी भी यूक्रेन का दृढ़ समर्थन नहीं किया है। विशेष रूप से पिछले महीने स्विट्जरलैंड में एक शांति सम्मेलन में एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से भारत ने इनकार कर दिया था जिसमें किसी भी शांति समझौते में यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की बात कही गई थी।

    भारत रूसी तेल का प्रमुख खरीदार भी बन गया है, जिससे रूस को पश्चिमी बाजारों से कट जाने के बाद एक महत्वपूर्ण निर्यात बाजार मिल गया है।

    हालांकि, भुगतान समस्याओं की रिपोर्टें आई हैं और भारतीय पूंजी नियंत्रण के कारण रूसी निर्यातक अपनी कमाई को वापस नहीं ला पा रहे हैं।हाल ही में ऐतिहासिक तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने पिछली बार सितंबर 2019 में रूस का दौरा किया था, जब वे भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस के सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक गए थे।

    The post भारत में बनेंगी रूसी टैंकों के लिए कवच-भेदी गोलियां… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी….

    April 16, 2026

    9 बी.टी. सड़कों के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई…..

    April 16, 2026

    युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.