Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»धर्म»धनवान और सुखी लोग घर पर जरूर रखते हैं मां लक्ष्मी से जुड़ी ये पांच चीजें, नहीं होती धन की कमी
    धर्म

    धनवान और सुखी लोग घर पर जरूर रखते हैं मां लक्ष्मी से जुड़ी ये पांच चीजें, नहीं होती धन की कमी

    By July 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धनवान और सुखी लोग घर पर जरूर रखते हैं मां लक्ष्मी से जुड़ी ये पांच चीजें, नहीं होती धन की कमी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वास्तु शास्त्र में भवन निर्माण से लेकर उसमें रहन सहन व सभी दिशाओं का भलिभांति जिक्र हैं। इसके अलावा वास्तु में पूजा पाठ के नियमों का भी उल्लेख है, जिनका पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मान्यताओं के अनुसार जिस घर में वास्तु के अनुसार कार्य सम्पन्न होते हैं, वहां हमेशा खुशहाली रहती है। साथ ही उस घर में मां लक्ष्मी का वास भी बना रहता है। वहीं वास्तु दोष होने पर घर में लगातार परेशानियां बनी रहती है और आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। माना जाता है कि घर में वास्तु दोष होने से बरकत रुक जाती है और परिवार में बीमारियां बनी रहती है। इसलिए वास्तु  शास्त्र के सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। वास्तु के अनुसार घर में धातु के कछुए को रखने से पैसे की तंगी नहीं होती है और रुके हुए कार्यों को भी गति मिलती। यही नहीं परिवार के सभी लोग तरक्की भी करते हैं। अगर ये कछुआ तांबा या चांदी जैसी धातुओं से बना होता है, तो आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है। बता दें वास्तु से जुड़ी चीजों को रखने से घर से कलेश भी दूर होता है, और मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

    पिरामिड

    वास्तु पिरामिड घर से खतरों और बुरी नजर को दूर भगाने में मदद करता है। माना जाता है कि अगर यह पिरामिड क्रिस्टल या फिर किसी और धातु का होता है, तो आर्थिक स्थिति पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। साथ ही सभी सदस्यों के जीवन में संपन्नता बनी रहती है।

    कुबेर जी की मूर्ति

    कुबेर भगवान को धन का देवता माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुबेर भगवान की प्रतिमा रखने से धन की कमी नहीं होती है। साथ ही घर में लक्ष्मी जी का भी निवास बना रहता है। इसके अलावा इससे परिवार में सकारात्मकता का भी संचार होता है।
     

    नारियल

    वास्तु के अनुसार घर में श्रीफल रखना बेहद शुभ होता है। इसे रखने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। मान्यता है कि घर में इसके रहने से लक्ष्मी जी का वास भी बना रहता है।

    श्री यंत्र

    घर में श्री यंत्र रखने से सौभाग्य और यश की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में श्री यंत्र का संबंध लक्ष्मी जी से माना जाता है। इसलिए धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मंदिर में श्री यंत्र को स्थापित करना चाहिए। ध्यान रखें कि इसे ईशान कोण में स्थापित करें। 
     

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..

    August 12, 2026

    अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….

    August 12, 2026

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

    August 12, 2026

    बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….

    August 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.