Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»गुरुग्राम-सोहना फ्लाईओवर का एक हिस्सा आठ महीने के भीतर फिर ढह, मरम्मत में लगे थे 3 महीने
    राज्य

    गुरुग्राम-सोहना फ्लाईओवर का एक हिस्सा आठ महीने के भीतर फिर ढह, मरम्मत में लगे थे 3 महीने

    By July 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गुरुग्राम-सोहना फ्लाईओवर का एक हिस्सा आठ महीने के भीतर फिर ढह, मरम्मत में लगे थे 3 महीने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर का एक हिस्सा आठ महीने के भीतर फिर से ढह गया। इसके चपेट में छात्रों को लेकर जा रही बस आ गई। बस का पहिया आठ मीटर गहरे गड्ढे में फंस गया। हालांकि, एक बड़ी दुर्घटना टल गई। स्कूल बस को अन्य बस की सहायता से पीछे खींच लिया गया, जिसके बाद स्कूल बस अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो गई।

    अधिकारी का बयान 
    एक अधिकारी ने बताया कि एसडी आदर्श विद्यालय के सामने सोहना की ओर जाने वाली सड़क पर लगभग 8 मीटर गहरा और दो फुट चौड़ा गड्ढा बन गया था। सूचना मिलने पर सड़क निर्माण कंपनी और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और गड्ढे के चारों ओर बैरिकेड्स लगा दिए।

    सीवर लाइन के निर्माण कार्य के कारण सड़क धंसी
    जीएमडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सड़क का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सीवर लाइन के निर्माण कार्य के कारण सड़क धंस गई। उन्होंने बताया कि रखरखाव कंपनी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करेगी।

    बीते साल भी हुआ था हादसा 
    गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में सोहना की ओर जाने वाली इस चार लेन वाली एलिवेटेड रोड पर भी ऐसी ही घटना हुई थी। इसी जगह पर सड़क धंसने से करीब पांच फीट गहरा और दो फीट चौड़ा गड्ढा बन गया था। इस नुकसान की मरम्मत में करीब तीन महीने लग गए और अब सड़क फिर से उसी जगह धंस गई है। इससे पहले अगस्त 2020 में इस फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान सड़क का एक हिस्सा ढह गया था, जिसके कारण काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

    जानें कब शुरू हुआ था फ्लाईओवर का निर्माण
    एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण 2019 में शुरू हुआ, जो 2021 में दो चरणों में पूरा हुआ और 2021 में इसे जनता के लिए खोल दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, 21 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड फ्लाईओवर की कुल लागत ₹1,944 करोड़ थी।

    Related Posts

    मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

    September 4, 2026

    अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

    September 4, 2026

    छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, नवाचार और संवेदनशीलता से प्राथमिक शिक्षा को दी नई दिशा……

    September 4, 2026

    राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन…..

    September 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

    September 4, 2026

    अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.