Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»बिहार के इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट
    राज्य

    बिहार के इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट

    By July 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार के इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मानसून की सक्रिय हो गया है। जून महीने में मानसून उतना प्रभावशाली नहीं दिखा, लेकिन जुलाई महीना शुरू होते ही मानसून अपने रंग में रंगने लगा है। बीते दिनों राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली है।

    पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को मानसून के प्रभाव के कारण पटना समेत राज्य के कई जिलों में गरज-तड़क के साथ कहीं पर छिटपुट तो कहीं पर अति भारी बारिश का पूर्वानुमान हैं। मंगलवार को पटना और आसपास इलाकों में मेघ गर्जन और तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

    इन जिलों में  भारी बारिश की चेतावनी

    नालंदा, नवादा और लखीसराय जिले के एक या दो इलाकों में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान वज्रपात होने के भी आसार हैं।

    मौसम विज्ञान केंद्र ने इन इलाकों के लोगों से बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है।

    इन जिलों के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

    इसके अलावा, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, अररिया और किशनगंज जिले के एक-दो इलाकों में गरज-तड़क के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    भारी बारिश के पीछे क्या है कारण

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक ट्रफ रेखा उत्तरी हरियाणा, उत्तरप्रदेश व उत्तर बिहार से होते हुए मिजोरम तक व दूसरी ट्रफ रेखा उत्तर पूर्व अरब सागर से दक्षिणी गुजरात तट से उत्तर पश्चिम बिहार से होकर गुजर रही है।

    इन सभी के संयुक्त प्रभाव से अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जिलों की अलग-अलग स्थितियां बनी रहेगी।

    सोमवार को कैसा रहा मौसम?

    सोमवार के मौसम की बात करें तो नालंदा जिले में सर्वाधिक 39.6 डिग्री सेल्शियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी पटना में 36.1 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 27.6 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, गया में अधिकतम 34.0 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्शियस तापमान दर्ज किया गया।

    भागलपुर की बात करें तो यहां अधिकतम 35.6 और न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्शियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि, मुजफ्फरपुर में अधिकतम 32.2 और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्शियस तापमान दर्ज किया गया।

    सबसे अधिक वर्षा की बात करें तो सोमवार को अररिया जिले के रानीगंज में सर्वाधिक 92.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    Related Posts

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026

    आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम : बलौदाबाजार में समूह की 40 महिलाओं को मिला धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण….

    July 16, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान, 14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील….

    July 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.