Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का उपमुख्यमंत्री शर्मा ने किया स्वागत
    छत्तीसगढ़

    रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का उपमुख्यमंत्री शर्मा ने किया स्वागत

    By July 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का उपमुख्यमंत्री शर्मा ने किया स्वागत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कवर्धा

    रविवार को महामाया मंदिर चौक स्थित विधायक कार्यालय में अयोध्या से रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौटे दर्शनयात्रियों और भक्तगणों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने सभी भक्तों को उनकी सफल और सुरक्षित यात्रा के लिए बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम अपने प्रदेश के श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन के लिए शासकीय सहायता प्रदान कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह योजना सफलतापूर्वक संचालित हो रही है और हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने में भी सफलता मिल रही है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 मार्च को इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 26 जून को कवर्धा जिले के जनपद पंचायत और नगरी निकाय क्षेत्र के कुल 71 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। इस यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए।

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के स्थानीय निवासी जिनकी आयु 18 वर्ष से 75 वर्ष के बीच है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह योजना उनके जीवन में एक बार उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या में स्थित रामलला जी और काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। इस योजना से अब आम जनता को लाभ मिलने लगा है और यह यात्रा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के निवासियों को धार्मिक पर्यटन के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं और रामलला के दर्शन कर सकें। इससे हमारे प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को भी बढ़ावा मिलेगा।

    श्री रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौटे दर्शनार्थियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भगवान रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन कराने के लिए आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रवण बेटा कहकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने उपमुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद दिया।

    Related Posts

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026

    आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम : बलौदाबाजार में समूह की 40 महिलाओं को मिला धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण….

    July 16, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान, 14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील….

    July 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.