Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कई क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से गिरा तापमान
    छत्तीसगढ़

    कई क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से गिरा तापमान

    By June 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कई क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से गिरा तापमान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर । छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में आज रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बीच 30 जून के बाद बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। हालांकि कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। बीते दिनों शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया है। 

    मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के उत्तर भागों में 30 जून तक यानी कि आज रविवार को ज्यादातर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं एक जुलाई से बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। हालांकि की इस बीच कई जिलों में हल्की बारिश होगी। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही हवाएं चल रही है। बारिश की स्थिति बनी हुई है। 

    एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा गांगीय पश्चिम बंगाल तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, जो चक्रवर्ती परिसंचरण के साथ औसत समुद्र तल से 7.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। साथ ही ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी हवाएं चल रही है। लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है। बीते दिनों शनिवार को राजधानी रायपुर समेत कई जगहों पर भारी बारिश हुई। रायपुर में सुबह से शाम तक बूंदाबांदी होते रहा। 

    शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में 28.8, माना एयरपोर्ट में 28.2, बिलासपुर में 27.6, पेंड्रा रोड में 29.8, अंबिकापुर में 31.02, जगदलपुर में 28.7, दुर्ग में 30.6 और राजनांदगांव में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। बता दें कि प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    Related Posts

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.