Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»अगले 72 घंटे में बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
    राज्य

    अगले 72 घंटे में बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार

    By June 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में सक्रिय हो गया है। मानसून बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंच गया है। शुक्रवार को बिहार के कई इलाकों में हल्की फुहारें पड़ी तो कुछ जगहों पर रुक-रुक-रुककर बारिश होती रही। हालांकि, अधिकांश जिलों में धूप खिली रही, जिसके कारण लोगों ने एक बार फिर उमस भरी गर्मी का अहसास किया।

    शुक्रवार देर शाम पटना के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। हालांकि, पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश इलाकों में लोग गर्मी से परेशान रहे।

    क्या है IMD का नया अपडेट?

    राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, जुलाई महीने में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जाएगी।

    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य में अभी मानसून का दौर शुरू हुआ है। ऐसे में दो से तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

    शनिवार को कहां कितनी बारिश के आसार

    मौसम विभाग के द्वारा शनिवार के लिए जारी अपडेट के मुताबिक, राज्य के कई जिलों के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी व पूर्वी चंपारण और आसपास के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है।

    रविवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

    रविवार की बात करें तो इस दिन पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के साथ, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार और बांका जिले के एक-दो इलाकों में भारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और बारिश में बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी है।

    कहां कितना तापमान दर्ज किया गया?

    शुक्रवार को बिहार में सर्वाधिक तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, पटना में अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
    राज्य में सबसे कम तापमान सुपौल में रिकार्ड किया गया। सुपौल में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    कहां कितने मिमी हुई बारिश?

    पिछले चौबीस घंटे में राजधानी में 42.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर में 11, छपरा में 7.6, मोतिहारी में 12.2, वैशाली में 15.5 एवं किशनगंज में 12 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।

    Related Posts

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.