Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-कोरबा के संप्रेषण गृह से दो अपचारी बालक फरार, मारपीट और चोरी के हैं आरोपी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कोरबा के संप्रेषण गृह से दो अपचारी बालक फरार, मारपीट और चोरी के हैं आरोपी

    By June 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-कोरबा के संप्रेषण गृह से दो अपचारी बालक फरार, मारपीट और चोरी के हैं आरोपी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा.

    कोरबा में चोरी और मारपीट के मामले में दो अपचारी कोरबा के रिसदी  स्थित बाल संप्रेषण गृह से फरार हो गए। पड़ोसी जिला नवागढ़ और बलौदा बाजार जिले के रहने वाले यह दोनों अपचारी काफी समय से यहां थे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के लिए लगाए गए होमगार्ड पुरुषोत्तम कुमार को चकमा देकर यह दोनों यहां से भाग निकले। इस घटना के बाद बालगृह में हड़कप मच गया और इसकी सूचना महिला बाल विकास विभाग और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई।

    विभिन्न प्रकार के आपराधिक मामलों में भूमिका निभाने वाले नाबालिकों को जेल के बजाय संप्रेषण गृह में रखने की व्यवस्था की गई है। आईसीडीएस की देखरेख में बाल संरक्षण गृह कोरबा नगर के रिसदी क्षेत्र में चल रहा है। जानकारी के अनुसार यहां पर नवागढ़ और बलौदा बाजार क्षेत्र के दो अपचारी को मारपीट और चोरी के प्रकरण में रखा गया था। परिसर में सुरक्षा के लिए होमगार्ड की तैनाती की गई है और इसी को चकमा देने के साथ यह अपचारी फरार हो गए। इसकी जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराया गया। मामला गंभीर था इसलिए पुलिस के साथ-साथ संचालन से जुड़े हुए आईसीडीएस के अधिकारियों ने यहां का जायजा लिया। एडिशनल एसपी नेहा वर्मा ने बताया कि प्रकरण में अगली कार्रवाई की जा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अन्य लोगों का बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।वहीं पुलिस इस मामले में अपचारी बालक के परिजन से संपर्क कर रही है वहीं इसके अलावा बस स्टैंड रेलवे स्टेशन और आसपास खोजबीन में जुट गई है। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है जबकि बाल संप्रेषण गृह से अपचारियों के भागने की घटना हुई है। इससे पहले भी ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके हैं और तब भी इसी प्रकार के सवाल खड़े हुए हैं की आखिर सुरक्षा किस प्रकार से काम कर रही है।

    Related Posts

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी….

    April 16, 2026

    9 बी.टी. सड़कों के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई…..

    April 16, 2026

    युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 16, 2026

    बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 16, 2026

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    April 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी….

    April 16, 2026

    9 बी.टी. सड़कों के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई…..

    April 16, 2026

    युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.