Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»Platform Ticket और स्टेशन से जारी होने वाले स्लीपर टिकट पर नहीं लगता GST
    राज्य

    Platform Ticket और स्टेशन से जारी होने वाले स्लीपर टिकट पर नहीं लगता GST

    By June 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Platform Ticket और स्टेशन से जारी होने वाले स्लीपर टिकट पर नहीं लगता GST
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हरियाणा।  गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की 53वीं बैठक गत शनिवार को नई दिल्ली में हुई। इसमें रेलवे प्लेटफार्म टिकट से जीएसटी समाप्त करने का निर्णय लिया गया, जबकि इस पर पहले से ही जीएसटी नहीं है।ट्रेन में एसी क्लास टिकट पर जीएसटी लगता है। ऑनलाइन टिकटों पर अलग से स्पष्ट रूप से लिखा है कि जीएसटी लगता है, लेकिन स्टेशन विंडो से लिए गए टिकट पर कुल राशि ही लिखी होती है।अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनरिजर्व टिक्टिंग सिस्टम (यूटीएस) से प्लेटफार्म टिकट लिया गया। इस पर मूल्य 10 रुपये अंकित है। इसमें जीएसटी का अलग से कोई उल्लेख ही नहीं है। इसके बाद यूटीएस से ही मिलने वाले अंबाला से दिल्ली तक के सामान्य टिकट और अंबाला से ही दिल्ली स्लीपर क्लास टिकट पर भी जीएसटी नहीं लिखा हुआ।

    अंबाला से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 12318 के स्लीपर क्लास में जब टिकट चेक किया गया, तो 550 रुपये किराया है। इसमें 20 रुपये रिजर्वेशन चार्ज, 30 रुपये सुपरफास्ट चार्ज और 496 बेसिक किराया है। इस टिकट पर कहीं भी जीएसटी नहीं लिया जा रहा।इसी तरह इसी ट्रेन के थर्ड एसी क्लास में किराया चेक किया गया, तो इस टिकट का किराया 1435 रुपये है, लेकिन इसमें 69 रुपये जीएसटी चार्ज है, जबकि 40 रुपये रिजर्वेशन चार्ज और 45 रुपये सुपर फास्ट चार्ज है। सेकेंड एसी में 98 रुपये तो फर्स्ट एसी में 165 रुपये जीएसटी है।
    फर्स्ट एसी का किराया 3455 रुपये है। इसमें 60 रुपये रिजर्वेशन चार्ज और 75 रुपये सुपरफास्ट चार्ज है। बेसिक फेयर 3154 रुपये है। सेकेंड एसी में 1849 रुपये बेसिक फेयर है, जिसमें 50 रुपये रिजर्वेशन चार्ज और 45 रुपये सुपरफास्ट चार्ज है, जबकि इसका कुल किराया 2045 रुपये है।

    इसी तरह दूसरा टिकट ट्रेन संख्या 11058 छपरा एक्सप्रेस में किराया चेक किया। इसमें भी स्लीपर क्लास में कोई जीएसटी नहीं लगा है। अंबाला से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तक जाने वाली ट्रेन का किराया देखा, जिसमें 685 रुपये किराये में 20 रुपये रिजर्वेशन चार्ज लगा हुआ है, जबकि सेकेंड एसी में 127 रुपये जीएसटी है, जबकि कुल किराया 2655 रुपये है जिसमें 50 रुपये रिजर्वेशन चार्ज है।
     

    Related Posts

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र….

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट होने से मिली राहत, शिकायतकर्ता ने जताया संतोष……

    July 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.