Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे रिहा, जासूसी के आरोप में अमेरिका से हुई डील…
    विदेश

    विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे रिहा, जासूसी के आरोप में अमेरिका से हुई डील…

    By June 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे रिहा, जासूसी के आरोप में अमेरिका से हुई डील…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे इस सप्ताह अमेरिकी जासूसी कानून का उल्लंघन करने के लिए अपराध स्वीकार करेंगे।

    इस डील के तहत ब्रिटेन में उनकी कैद खत्म हो गई है और उन्हें ऑस्ट्रेलिया लौटने की इजाजत भी मिल गई।

    52 वर्षीय जूलियन असांजे पर अफगानिस्तान और इराक में युद्धों से संबंधित अमेरिकी सेना की खुफिया जानकारियों को लीक करने का आरोप है।

    उन्होंने क्लासीफाइड अमेरिकी दस्तावेजों को प्राप्त करने और उन्हें उजागर करने की साजिश रचने के आपराधिक मामले में अपनी गलती मानने पर हामी भर दी है।

    जूलियन असांजे को बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे साइपन द्वीप पर होने वाली सुनवाई में 62 महीने की सजा सुनाई जानी है।

    जूलियन पहले ही अपनी सजा काट चुके हैं। विकीलीक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि वह सोमवार को यूके की बेलमार्श जेल से बाहर आए और फिर यूके हाई कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है।

    उसी दोपहर वह फ्लाइट में भी बैठ गए। विकीलीक्स द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में नीली शर्ट और जींस पहने असांजे को एक निजी जेट में सवार होने से पहले एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए दिखाया गया है। 

    क्या है विकीलीक्स का पूरा मामला

    2010 में विकीलीक्स ने अफगानिस्तान और इराक में अमेरिका के युद्धों से संबंधित लाखों क्लासीफाइड अमेरिकी सैन्य दस्तावेज़ लीक कर दिए थे।

    अमेरिकी सैन्य इतिहास में यह इस तरह का सबसे बड़ा सुरक्षा उल्लंघन था। असांजे पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन के दौरान विकीलीक्स द्वारा गुप्त अमेरिकी दस्तावेज़ों को बड़े पैमाने पर जारी करने के लिए अभियोग लगाया गया था। इन दस्तावेजों को चेल्सी मैनिंग ने लीक किया था।

    मैनिंग, एक पूर्व अमेरिकी सैन्य खुफिया विश्लेषक हैं जिन पर अमेरिका के जासूसी अधिनियम के तहत मुकदमा भी चलाया गया था।

    7,00,000 से अधिक दस्तावेजों के इस संग्रह में डिप्लोमेटिक केबल और युद्ध के मैदान के विवरण शामिल थे। इनमें 2007 का एक वीडियो भी शामिल था जिसमें एक अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर इराक में संदिग्ध विद्रोहियों पर फायरिंग कर रहा था, जिसमें एक दर्जन लोग मारे गए थे। 

    असांजे के खिलाफ आरोपों ने उनके कई समर्थकों में आक्रोश पैदा कर दिया था। उन्होंने तर्क दिया है कि विकीलीक्स के प्रकाशक के रूप में असांजे को उन आरोपों का सामना नहीं करना चाहिए जो आमतौर पर सरकार के कर्मचारियों के खिलाफ लगाए जाते हैं, जो जानकारी चुराते या लीक करते हैं।

    ऑस्ट्रेलियाई सरकार के प्रवक्ता ने कहा, “प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने स्पष्ट कहा है कि असांजे का मामला बहुत लंबा खिंच गया है और उन्हें लगातार जेल में रखने से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है।” 

    असांजे को पहली बार 2010 में ब्रिटेन में एक यूरोपीय गिरफ्तारी वारंट पर गिरफ्तार किया गया था, जब स्वीडिश अधिकारियों ने कहा था कि वे उनसे यौन-अपराध के आरोपों पर पूछताछ करना चाहते हैं।

    इन आरोपों को बाद में हटा दिया गया था। वह स्वीडन में प्रत्यर्पण से बचने के लिए इक्वाडोर के एम्बेसी में चले गए थे, जहां वह सात साल तक रहे। उन्हें 2019 में एम्बेसी से बाहर निकाला गया और जेल में डाल दिया गया।

    वह तब से लंदन की बेलमार्श जेल में है, जहां से वह लगभग पांच सालों से अमेरिका में प्रत्यर्पण के लिए लड़ रहे थे।

    The post विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे रिहा, जासूसी के आरोप में अमेरिका से हुई डील… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन, मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू…..

    September 12, 2026

    बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम, सोलर वेंडर के रूप मे कराया पंजीयन, छतो पर लगा रही सोलर पैनल….

    September 12, 2026

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-NIBSM के कार्यों की सराहना की….

    September 12, 2026

    डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.