Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कलेक्टर- SP ने आगजनी की घटना के बाद की जा रही कार्यवाही और भविष्य की रणनीति के बारे में दी जानकारी
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर- SP ने आगजनी की घटना के बाद की जा रही कार्यवाही और भविष्य की रणनीति के बारे में दी जानकारी

    By June 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    बलौदाबाजार में हाल ही में हुई आगजनी की घटना में करीब 12 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है. पीड़ितों को बीमा कंपनियों द्वारा मुआवजा मिलना शुरू हो गया है और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है. कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर आगजनी की घटना के बाद की जा रही कार्यवाही और भविष्य की रणनीति के बारे में जानकारी दी.

    कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि आगजनी की घटना में अब तक के आकलन के अनुसार लगभग 12 करोड़ रुपये की क्षति हुई है. इस क्षति में संयुक्त जिला कार्यालय भवन, जिला पंचायत कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील एवं पंजीयन कार्यालय भवन, वाहन, उपकरण, और फर्नीचर शामिल हैं. नगर में हुई अन्य क्षति का आकलन अभी जारी है. बीमा कंपनियों द्वारा अब तक 7-8 वाहन स्वामियों को मुआवजा मिल चुका है और लगभग 23 मामलों की प्रक्रिया चल रही है.

    वाहनों की क्षति
    कलेक्टर ने बताया कि घटना में लगभग 240 निजी और शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें पूरी तरह जले 31 निजी और शासकीय चार पहिया वाहन, 60 दो पहिया वाहन, 27 क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन, और लगभग 122 क्षतिग्रस्त दो पहिया वाहन शामिल हैं. जिन निजी वाहनों का बीमा नहीं है, उनका मूल्यांकन किया जा रहा है.

    राहत और पुनर्निर्माण
    घटना से पीड़ितों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए एक पीड़ित राहत समिति बनाई गई है. दस्तावेज क्षति के लिए भी एक टीम का गठन किया गया है. पुलिस, आबकारी, जिला योजना और सांख्यिकी विभाग में दस्तावेज पुनर्निर्माण का काम शुरू हो गया है.

    कानून व्यवस्था और शांति बहाली
    कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं. चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सिविल सोसाइटी, अशासकीय संगठन, कृषक संगठन, और पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठकें कर शांति बहाली के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है. उपयुक्त क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

    जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम बनाई गई है जो 24 घंटे निगरानी कर रही है. नकारात्मक और भड़काऊ पोस्ट पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है. शांति समिति की बैठक लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. किराये पर दिए गए मकान और दुकान की सूची नजदीकी थाने को देने और ठेका श्रमिकों की सूची संबंधित विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं. जल्द ही मैदानी अमलों के साथ भी बैठकें आयोजित की जाएंगी.

    पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं को समझने के लिए हर तरह से पूछताछ की जा रही है. अब तक 138 लोगों को हिरासत में लिया गया है. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है और पोस्ट के सोर्स तक पहुंचा जा रहा है तथा कई अकाउंट ब्लॉक भी किए जा रहे हैं.

    यह घटनाक्रम बलौदाबाजार में शांति बहाल करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए ठोस कदमों का हिस्सा है. जिला प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी.

    Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

    October 24, 2026

    शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

    October 24, 2026

    ‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

    October 24, 2026

    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

    October 24, 2026

    राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

    October 24, 2026

    बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन….

    October 24, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

    October 24, 2026

    शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

    October 24, 2026

    ‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

    October 24, 2026

    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

    October 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.