Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»हम राजनीति में आतंकवाद को स्थान देने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं : रणधीर जायसवाल (भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता)
    देश

    हम राजनीति में आतंकवाद को स्थान देने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं : रणधीर जायसवाल (भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता)

    By June 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हम राजनीति में आतंकवाद को स्थान देने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं  : रणधीर जायसवाल (भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत के बार-बार कहने के बावजूद कनाडा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दरअसल कनाडा की सरकार खालिस्तानी चरमपंथियों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। ताजा मामला हरदीप सिंह निज्जर से जुड़ा है। कनाडा की संसद में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की याद में मौन रखा गया, जिसके जवाब में भारत ने भी कनाडा को उसी भाषा में जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने निज्जर की याद में मौन रखने की निंदा की है। जायसवाल ने कहा ‘हम राजनीति में आतंकवाद को स्थान देने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं। खालिस्तानी आतंकवाद पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा हमने लगातार इस बात पर जोर दिया है कि खालिस्तानी गतिविधियां हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। हम बार-बार कनाडा सरकार से कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। जायसवाल ने कहा कि कनाडा में चरमपंथियों को राजनीतिक छूट दी गई है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। 

    हरदीप सिंह निज्जर कौन था?

    हरदीप सिंह निज्जर पंजाब के जालंधर से साल 1997 में फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा गया था। हालांकि निज्जर के शरणार्थी के दावे को कनाडा की सरकार ने खारिज कर दिया था। इसके बाद निज्जर ने कनाडा में शादी करके वहां की नागरिकता लेने की कोशिश की, लेकिन कनाडा सरकार ने फिर से उसका आवेदन खारिज कर दिया। हालांकि बीते साल जब निज्जर की गोली मारकर हत्या की गई तो कनाडा की सरकार ने निज्जर को कनाडा का नागरिक बताया। निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा की पुलिस ने तीन भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है। इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि निखिल गुप्ता को 14 जून को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। उन्होंने कहा ‘अभी निखिल गुप्ता की ओर से हमें राजनयिक पहुंच (consular access) से जुड़ा किसी भी तरह का आवेदन नहीं मिला है। हालांकि, उनका परिवार हमारे संपर्क में है। हम इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि निखिल गुप्ता के परिवार की तरफ के अनुरोध के बाद क्या कदम उठाए जा सकते हैं। फ्रांस के पत्रकार सेबेस्टियन फार्सिस के मुद्दे पर जायसवाल ने क्या कहा? रणधीर जायसवाल ने फ्रांस के एक पत्रकार सेबेस्टियन फार्सिस के वीजा परमिट नवीनीकृत न होने के बाद भारत छोड़ने के दावे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सेबेस्टियन फार्सिस ओसीआई (Overseas Citizen of India) कार्ड धारक थे। जायसवाल ने कहा अगर आप ओसीआई कार्ड धारक हैं, तो आपको अपने पत्रकारिता के काम जारी रखने के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है। फार्सिस ने इसके लिए मई 2025 में आवेदन किया था और उनके आवेदन पर विचार किया जा रहा है। जहां तक देश छोड़ने का सवाल है, यह फैसला फार्सिस को ही लेना है।  सेबेस्टियन फार्सिस ने गुरुवार को दावा किया था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उनका परमिट नवीनीकृत करने से इनकार करने के बाद उन्हें भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।

    'दलाई लामा भारत के सम्मानित और धार्मिक नेता

    अमेरिकी विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अमेरिका के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 16 से 20 जून तक भारत का दौरा किया था। प्रतिनिधिमंडल ने 18 और 19 जून को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला का दौरा किया। जायसवाल ने कहा कि अमेरिकी विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से भी मुलाकात की। रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि मैं बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा पर भारत की स्थिति को दोहराना चाहूंगा। वह एक सम्मानित धार्मिक नेता हैं और भारत के लोग उनका गहरा सम्मान करते हैं। उनकी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के संचालन के लिए उचित स्वतंत्रता दी गई है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी….

    April 16, 2026

    9 बी.टी. सड़कों के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई…..

    April 16, 2026

    युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.