Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»समस्तीपुर के शहादत ने लिव-इन में आदिवासी लड़की को किया गर्भवती, अब बिहार में ले जाकर छोड़ा
    छत्तीसगढ़

    समस्तीपुर के शहादत ने लिव-इन में आदिवासी लड़की को किया गर्भवती, अब बिहार में ले जाकर छोड़ा

    By June 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    समस्तीपुर.

    असम की रहने वाली एक युवती को समस्तीपुर के कल्याणपुर के रहने वाले मोहम्मद शहादत से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया। करीब 1 वर्ष पूर्व असम से भाग कर वह दिल्ली पहुंची ।दोनों लीव इन रिलेशन में रहने लगे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक यह कहकर समस्तीपुर चला आया कि गांव में चलकर शादी करेंगे।

    लेकिन ट्रेन जैसे ही समस्तीपुर पहुंची कि युवक उसका मोबाइल और पैसा लेकर स्टेशन पर ही छोड़कर फरार हो गया। अब युवती समस्तीपुर के वरीय पुलिस पदाधिकारी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है।

    इंस्टाग्राम पर फंसाया फिर दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रखा
    असम की रहने वाली युवती को करीब 2 साल पहले इंस्टाग्राम पर समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव के रहने वाले मोहम्मद मस्जिद के पुत्र मोहम्मद शहादत से  दोस्ती हुई। फिर दोनों की लंबी-लंबी बातचीत होने लगी। दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों एक साथ जीने और मरने की भी कसमें खाने लगे। पीड़िता का कहना है कि शहादत ने बताया कि उसके भाई और भाभी दिल्ली में रहते हैं, वह भी दिल्ली में है इसलिए तुम दिल्ली चली आओ। यही पर शादी कर अपना घर बसाएंगे। उसने यह भी बताया कि शहादत के भाई का कारोबार दिल्ली में है।  शहादत के कहने पर पीड़िता करीब एक वर्ष पूर्व दिल्ली पहुंची और शहादत के साथ लीव इन रिलेशन में रहने लगी, जिसमें उसका भाई साहिल और उसकी भाभी भी सहयोग करने लगी।

    शादी के दबाव में चकमा देकर भागा फिर जान से मारने की दी धमकी
    पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने दो बार अपना चेक भी कराया। इसके बाद वह लगातार शहादत पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। लगातार मिल रहे दबाव के बाद शहादत ने कहा कि वह शादी अपने गांव में करेगा। 12 जून को वह दिल्ली से समस्तीपुर के लिए चला। 13 जून को समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन जब रुकी तो शहादत उसका मोबाइल और पैसा लेकर फरार हो गया। बाद में जब उसने दूसरे नंबर से शहादत के मोबाइल पर फोन किया तो शहादत ने बताया कि यहां से चली जाओ नहीं तो अब तुम्हारी हत्या कर देंगे। इस दौरान वह कल्याणपुर भी गई। फिर कहीं से कोई मदद नहीं मिलने के बाद बुधवार को वह एसपी के पास पहुंची। हालांकि एसपी से उसकी मुलाकात नहीं हुई, लेकिन डीएसपी ने इस मामले में महिला थाना को उचित कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है।

    महिला थानाध्यक्ष ने शुरू की  कार्रवाई
    मुख्यालय डीएसपी के आदेश के बाद पीड़ित युवती महिला थाना पहुंचकर आवेदन दिया। आवेदन मिलने के बाद महिला थाना की पुलिस इस मामले में सक्रिय हो गई है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को थाना बुलवाया जायेगा और अगर वह नहीं आता है तब उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। 

    Related Posts

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026

    दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

    September 5, 2026

    रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…..

    September 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.