Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»ईओयू की जांच तेज, जोधपुर जाएगी टीम, नौ में एक अभ्यर्थी पहुंचा आर्थिक अपराध इकाई कार्यालय
    देश

    ईओयू की जांच तेज, जोधपुर जाएगी टीम, नौ में एक अभ्यर्थी पहुंचा आर्थिक अपराध इकाई कार्यालय

    By June 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नीट धांधली से जुड़े मामले में नौ परीक्षार्थियों और उनके माता-पिता या अभिभावक को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन नोटिस के बाद भी पूछताछ के लिए कोई नहीं आया। इस मामले में अब नीट की एक अभ्यर्थी ईशा भारती अपने पिता के साथ आर्थिक अपराध इकाई के कार्यालय पहुंची, जहां उससे पूछता की जा रही है। ईसा का कहना है कि नोटिस मिला था और इस नोटिस पर वह आई है। ईशा भारती ने कहा कि अभी मैं इओयू के पूछताछ मे सहयोग करने उनके कार्यालय जा रही हूं। ईशा के साथ आये उनके पिता  ने  बताया कि वह बख्तियारपुर के रहने वाले हैं, उनको नोटिस मिला था इसलिए हम लोग नोटिस का सम्मान करते हुए यहां आए हैं। आर्थिक अपराध इकाई में इन लोगों से घंटों पूछताछ हुई।

    13 में चार की हो चुकी है गिरफ्तारी 

    आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि अब तक की छानबीन में सॉल्वर गैंग के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे। इनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाकी 9 परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी के लिए EOU ने परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी NTA से जानकारी मांगी थी। जानकारी मिलने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि सभी अभ्यर्थी बिहार के अलग-अलग जिलों से हैं।

    दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जाएगी जोधपुर 

    NEET परीक्षा मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस जोधपुर जाएगी। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित नीट की परीक्षा के दौरान सेंटर से फरार हुए स्कॉलर हुकमा राम और परीक्षार्थी राज पांडेय को जिला पुलिस खोज रही है। मुज़फ्फरपुर पुलिस की दो अलग- अलग टीम जोधपुर एम्स व पटना जाकर दोनों आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी करेगी। इस बात की जानकारी सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि अगर ये दोनों फरार हो जाते हैं, तो उनके नाम और पता का सत्यापन करके उनका कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निर्गत कराया जाएगा।

    जानिए कौन है आरोपी हुकमा राम और राज पाण्डेय 

    फर्जी अभ्यर्थी हुकमा राम जोधपुर एम्स में थर्ड सेमेस्टर का छात्र है। वह एक स्कॉलर है। करीब चार लाख रुपये में उसने असली परीक्षार्थी राज पांडेय की जगह नीट की परीक्षा में बैठने का सौदा किया था। नीट की परीक्षा मेंहुए धांधली को लेकर अब आइसा छात्र संगठन ने इसके खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। इस संबंध में आइसा छात्र नेता दिव्यम का कहना है कि पेपर लीक के बाद आंसर शीट में भी गड़बड़ी हुई है। कॉपी ठीक से चेक नहीं किया गया है। उनका कहना है कि अभ्यर्थियों को दिए गए नंबर में भी गड़बड़ी हुई है, लेकिन इस मामले पर सरकार तो चुप है ही, लेकिन साथ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी खामोश हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस परीक्षा को रद्द कर दिया जाए और पुनः परीक्षा आयोजित की जाए।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दीपावली पर्व पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश…

    November 7, 2026

    डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा….

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला…

    November 7, 2026

    छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा…..

    November 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.