Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»धनबाद में कोयला उत्पादन के दौरान हैवी ब्लास्टिंग, विरोध करने पहुंचे लोगों पर चलीं गोलियां; मच गई भगदड़
    राज्य

    धनबाद में कोयला उत्पादन के दौरान हैवी ब्लास्टिंग, विरोध करने पहुंचे लोगों पर चलीं गोलियां; मच गई भगदड़

    By June 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धनबाद में कोयला उत्पादन के दौरान हैवी ब्लास्टिंग, विरोध करने पहुंचे लोगों पर चलीं गोलियां; मच गई भगदड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    धनबाद के घनुडीह मोहरीबांध स्थित एटी देवप्रभा की कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना में सोमवार की दोपहर कोयला उत्पादन के दौरान हैवी ब्लास्टिंग से पास के मुहल्ले के घरों पर पत्थर बरसने लगे। इससे कई लोग बाल-बाल बच गए।

    इसके विरोध में आक्रोशित लोगों ने परियोजना प्रबंधन का विरोध करते हुए परियोजना बंद कराने पहुंचे। भीड़ को देख आउटसोर्सिंग प्रबंधन के समर्थकों ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और जमकर मारपीट हुई। आउटसोर्सिंग समर्थकों ने आंदोलनकारियों को भगाने के लिए 10 राउंड से अधिक फायरिंग की।

    फायरिंग के दौरान जागेश्वर उर्फ जागो भुइयां की बाह में गोली लग गई। वहीं, कंपनी के समर्थकों ने पिंटू भुइयां, सोनी कुमारी व एक अन्य युवक को पकड़ कर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने जागेश्वर को धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

    इधर, मारपीट और गोलीबारी के विरोध में स्थानीय लोगों ने आउटसोर्सिंग कंपनी संचालक एलबी सिंह, कुंभनाथ सिंह समेत अन्य को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग पर मोहरीबांध के समीप झरिया-बलियापुर मुख्य पर टायर जलाकर आवागमन रोक दिया।

    बता दें कि कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना में हो रही हैवी ब्लास्टिंग से पास के मुहल्ले में आए दिन पत्थर बरसते रहते हैं। इससे कई लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके विरोध में आंदोलन के बाद भी स्थिति जस की तस है।

    परियोजना कार्य बंद कर हुए फरार

    घनुडीह में हुई मारपीट व फायरिंग की घटना से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। परियोजना के समर्थक व पदाधिकारी-कर्मी परियोजना का काम बंद कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि जबतक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक परियोजना चालू नहीं होने देंगे।

    परियोजना प्रबंधन स्थानीय पुलिस व नेता के दम पर मनमाने तरीके से ब्लास्टिंग कर रहा है। आउटसोर्सिंग परियोजना में इस घटना से भड़के लोगों का गु्स्सा पत्रकारों व विधायक प्रतिनिधि पर भी फूटा। समाचार संकलन करने गए कई पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करते करते हुए खदेड़ दिया।

    आरोपितों की गिरफ्तारी को सड़क पर बैठीं झरिया विधायक

    सूचना मिलते ही झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह घनुडीह मोहरीबांध पहुंची। भुक्तभोगियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। उसके बाद विधायक आंदोलनकारियों के साथ सड़क पर ही धरना पर बैठ गईं।

    सिंदरी डीएसपी से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। विधायक ने कहा कि मेरे रहते क्षेत्र में गुड़ागर्दी नहीं चलने दी जाएगी।

    सांसद ढुलू महतो ने कहा, आतंक फैलाने नहीं दिया जाएगा

    भाजपा के सांसद ढुलू महतो भी मोहरीबांध में घटनास्थल पहुंचे। उनके पहुंचते ही लोगों ने उनके समक्ष आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

    सांसद ने सिंदरी डीएसपी से कहा कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करें। जबतक गिरफ्तारी नहीं होगी परियोजना चालू नहीं होने दी जाएगी। क्षेत्र में आतंक फैलाने नहीं दिया जाएगा। यदि प्रशासन इसके बाद गिरफ्तार नहीं करता तो समझा जाएगा कि इसमें अधिकारियों की भी मिली भगत है।

    मैं 12.30 से 2.30 बजे तक कोयला भवन में था। तो मैं कुजामा में कैसे रहूंगा। मुझ पर गलत आरोप लगाया गया है। मेरे पास सारा सबूत है। रंगदारी नहीं देने के कारण आरोप लगाया जा रहा है।-एलबी सिंह, सीएमडी, एटी देव प्रभा प्राइवेट लिमिटेड।

    Related Posts

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित….

    March 16, 2026

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम….

    March 16, 2026

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा, छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति के लिए 5 करोड़ का प्रावधान…..

    March 16, 2026

    मनखे-मनखे एक समान के सिद्धांत पर चल रही है हमारी सरकार : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….

    March 16, 2026

    छात्रावास की छात्राओं के संबंध में प्रसारित खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन, जांच में स्पष्ट हुए तथ्य, विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया स्पष्टीकरण….

    March 16, 2026

    मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक जैसे गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज….

    March 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित….

    March 16, 2026

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम….

    March 16, 2026

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा, छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति के लिए 5 करोड़ का प्रावधान…..

    March 16, 2026

    मनखे-मनखे एक समान के सिद्धांत पर चल रही है हमारी सरकार : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.