Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-गौरेला पुलिस के मध्यप्रदेश से हाथी चढ़ा शराब तस्कर सरगना, दो साथी भी आए शिकंजे में
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-गौरेला पुलिस के मध्यप्रदेश से हाथी चढ़ा शराब तस्कर सरगना, दो साथी भी आए शिकंजे में

    By June 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरेला/पेंड्रा/मरवाही.

    जीपीएम पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी का सरगना मध्यप्रदेश के बिजुरी भट्ठी संचालक समेत अन्य दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पूर्व मरवाही पुलिस ने रात्रि गश्त दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को लगभग 1420 लीटर अंग्रेजी ब्रांडेड शराब के साथ किया था बरामद किया था। वही आरोपी पायलेटिंग कर रही कार में सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए थे। जिसके बाद मरवाही पुलिस और साइबर सेल की टीम सहायता ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 72 घंटे में मुख्य आरोपी सहित दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    पकड़ा आरोपी शराब तस्करी का पुराना सरगना और वर्तमान में एमपी में चला रहा ठेके की तीन शराब भट्टियां का संचालन भी कर रहा है। दरअसल दो दिन पहले मरवाही क्षेत्र में अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर कार्यवाही करते हुए मरवाही पुलिस ने रात्रि गश्त दौरान अवैध तरीके से परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को लगभग 1420 लीटर ब्रांडेड मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया था जप्त शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपये थी वही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और मरवाही पुलिस की संयुक्त दो टीमें गठित कर मामले में फरार आरोपियों को पतासाजी और गिरोह के प्रमुख के संबंध में पूछताछ शुरू की गई। मौके पर छोड़ी गई पिकअप गाड़ी से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस टीम जब तफ्तीश करते हुए मध्यप्रदेश पहुंची तो पता चला कि आरोपियों द्वारा पहले शहडोल वेयरहाउस से माल लोड कर दो अलग अलग वाहनों में रखवाया गया जिसमे से एक लोडेड वाहन 407 ट्रक तो अपने नियत स्थान बिजुरी के भट्ठी पहुंचा परंतु दूसरा पिकअप वाहन भट्ठी संचालक राजनारायण जायसवाल के बताए अनुसार छत्तीसगढ़ एंट्री कराकर सरगुजा की ओर भेजे जाने का प्लान था जिसे  मरवाही पुलिस के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान बीच में ही पकड़ लिया गया। मामले का मुख्य आरोपी राम नारायण जायसवाल इस दौरान अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से रेकी कर रहा था और पिकअप की पायलेटिंग कर रहा इसलिए प्राप्त टेक्निकल डाटा और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले के मुख्य शराब तस्कर राजनारायण को उसकी स्विफ्ट डिजायर कार जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। राजनारायण जायसवाल मुख्यतः छत्तीसगढ़ के लखनपुर अंबिकापुर का रहने वाला है और पूर्व में 5 बार एनडीपीएस एक्ट और दो बार आबकारी एक्ट के मामलों में भी चालान किया जा चुका है इसके विरुद्ध धारा 110 सीआरपीसी के तहत आभ्यासिक अपराधी होने के लिए बॉन्ड ओवर भी प्रस्तावित है।

    मामले में पुलिस ने रामनारायण जायसवाल सहित उसके दो सहयोगी ओम प्रकाश राजवाड़े उम्र 23 वर्ष पता कंचनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा और तीसरा आरोपी हरदेव राजवाड़े उम्र 32 वर्ष पता कंचनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

    October 24, 2026

    शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

    October 24, 2026

    ‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

    October 24, 2026

    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

    October 24, 2026

    राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

    October 24, 2026

    बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन….

    October 24, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

    October 24, 2026

    शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

    October 24, 2026

    ‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

    October 24, 2026

    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

    October 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.