Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»यह लास्ट था… अब और नहीं मांगूगा, IMF के दरवाजे फिर पहुंचा पाक; निकाला भीख का कटोरा…
    विदेश

    यह लास्ट था… अब और नहीं मांगूगा, IMF के दरवाजे फिर पहुंचा पाक; निकाला भीख का कटोरा…

    By June 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यह लास्ट था… अब और नहीं मांगूगा, IMF के दरवाजे फिर पहुंचा पाक; निकाला भीख का कटोरा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने अपनी आवाम से वादा किया है कि उनकी सरकार पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को खड़ा करेगी।

    विदेशी फंडिंग और बेलआउट पैकेज पर उसकी निर्भरता को कम करके पड़ोसी देशों को आर्थिक मोर्चे पर पीछे छोड़ देंगे।

    अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर टेलीविजन पर देश को संबोधन दे रहे शरीफ ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि यह बेलआउट पैकेज पाकिस्तान के इतिहास का आखिरी पैकेज होगा। 

    पाकिस्तान की सरकार अपनी धीमी अर्थव्यवस्था को ताकत देने के लिए आईएमएफ से एक और बेलआउट पैकेज लेने पर बातचीत कर रही है।

    यह पैकेज 6 से 8 बिलियन डॉलर का हो सकता है। हाल ही में आए पाकिस्तानी बजट में भी पाकिस्तान ने आईएमएफ की शर्तों के अनुसार ही नीतियां बनाने का प्रयास किया था।

    शरीफ ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि हमारी सरकार अगले पांच साल में  गैर-जरूरी खर्चों को कम करेगी और युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा और स्किल्स के लिए नई नीतियां बनाने और उनको लागू करने पर काम करेगी। उन्होंने कहा इंशाअल्लाह, यह पाकिस्तान के इतिहास का आखिरी बेलआउट पैकेज होगा।

    पाक पीएम ने कहा कि इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हम सभी को अपने मुल्क की खातिर परेशानियां उठानी पड़ेगी।

    यह रास्ता मुश्किल भरा  है, हमारी सरकार यह बदलाव करने के लिए तैयार है। शरीफ ने कहा कि हम उन सभी संस्थानों, विभागों और मंत्रालयों को बंद करेंगे जो आवाम के लिए कोई काम नहीं करते और देश पर एक बोझ की तरह हैं।

    अपनी 100 दिन की सरकार की पीठ थपथपाते हुए शरीफ ने दावा किया कि 4 मार्च, जबसे वह सत्ता में बैठे हैं तबसे मंहगाई दर 38 फीसदी से घटकर 12 फीसदी पर आ गई है साथ ही साथ लोन की ब्याज दर भी 22 फीसदी से घटकर 20.5 फीसदी पर आ गई है।

    भ्रष्टाचार से अपनी लड़ाई की बात करते हुए पीएम ने जोर देकर कहा कि फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू जो कि 100 प्रतिशत डिजिटलकृत होगा हमारी सरकार उसको इन सबसे बचाए रखने का प्रयास करेगी।

    शरीफ ने कहा कि हर दहशतगर्द, स्मगलर और टैक्स चोर अर्थव्यवस्था के दुश्मन हैं। सरकार और आवाम को साथ में प्रयास करना होगा तभी पाकिस्तान लोन के इस दुष्चक्र से बाहर निकल पाएगा।

    The post यह लास्ट था… अब और नहीं मांगूगा, IMF के दरवाजे फिर पहुंचा पाक; निकाला भीख का कटोरा… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 6 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, आवासीय योजनाओं और प्रक्रियाओं का करेगी अध्ययन…..

    April 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ….

    April 16, 2026

    सिंघीतराई प्लांट हादसा: कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश….

    April 16, 2026

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी….

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.