Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»न्यूजीलैंड ने युगांडा को 9 विकेट से मात देकर दर्ज की पहली जीत
    खेल

    न्यूजीलैंड ने युगांडा को 9 विकेट से मात देकर दर्ज की पहली जीत

    By June 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    न्यूजीलैंड ने युगांडा को 9 विकेट से मात देकर दर्ज की पहली जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड शनिवार को अपना सम्मान बचाने के लिए युगांडा के खिलाफ उतरा। ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की जुगलबंदी से न्यूजीलैंड ने यह लड़ाई अपने नाम की। इसमें स्पिनर्स ने भी अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड ने युगांडा को 9 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी पहली जीत भी दर्ज की।

    टॉस हारने के बाद युगांडा को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला। ट्रेंट बोल्ट ने अपने चिर-परिचित अंदाज में गेंदबाजी की और पहले ही ओवर में टीम को दो सफलताएं दिलाई। इसके बाद साउदी ने इस कारवां को आगे बढ़ाया। इसमें मिचेल सैंटनर का भी साथ मिला। युगांडा ने पहले 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 21 रन बनाए। युगांडा के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। तीन बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल सके।

    टिम साउदी ने लिए तीन विकेट

    युगांडा के लिए सर्वाधिक रन केनेथ वैसवा ने बनाए। वह 11 रन बनाकर लॉकी फर्ग्युसन का शिकार बने। युगांडा की पूरी टीम 18.4 ओवर में मात्र 40 रन बनाकर सिमट गई। टिम साउदी ने चार ओवर में चार रन देकर तीन विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सैंटनर और रचिन रवींद्र को दो-दो विकेट मिले। किसी भी गेंदबाज ने 10 रन तक नहीं खर्च किए।

    एक विकेट खोकर जीता मैच

    युगांडा के मिले 41 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। फिन ऐलन 9 रन बनाकर रियाजत अली शाह का शिकार बने। डेवोन कॉन्वे ने नाबाद 22 तो रचिन रवींद्र ने नाबाद 1 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड की यह पहली जीत है। वह पहले ही वर्ल्ड कप के सुपर-8 से बाहर हो गई है। न्यूजीलैंड सम्मान की लड़ाई जीतकर टूर्नामेंट से विदा लेगी।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.