Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»अवैध जाति प्रमाण पत्र बनाने वाली गैंग के एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट समेत 4 आरोपी गिरफ्तार 
    राज्य

    अवैध जाति प्रमाण पत्र बनाने वाली गैंग के एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट समेत 4 आरोपी गिरफ्तार 

    By June 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अवैध जाति प्रमाण पत्र बनाने वाली गैंग के एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट समेत 4 आरोपी गिरफ्तार 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से जाति प्रमाण पत्र बनाने वाली एक गैंग यहां जाति प्रमाण पत्र यहां के रेवेन्यू विभाग से जारी कर रहे थे। इस मामले का खुलासा होने पर एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट समेत समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
    इससे पहले क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने और जारी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है। इसी सूचना पर पुलिस ने सामान्य श्रेणी के एक शख्स को संदिग्ध आरोपी के पास 13 मार्च 2024 को भेजा। उस शख्स ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहा। जाति प्रमाण पत्र के लिए उस शख्स से 3500 रुपए लिए गए जिसके बाद उसका ओबीसी सर्टीफिकेट बना दिया। ये सर्टीफिकेट दिल्ली सरकार की रेवेन्यू विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया। इसी तरह 20 मार्च 2024 को पुलिस ने एक और सामान्य श्रेणी के शख्स को भेजा गया उसका भी ओबीसी सर्टीफिकेट 3000 हजार रुपए लेकर बना दिया गया। दोनों ही आवेदकों ने संदिग्ध को ऑनलाइन पेमेंट किया था। ​इसके बाद 9 मई को पुलिस ने संगम विहार इलाके से आरोपी सौरभ गुप्ता को गिरफ्तार किया उसके फोन से पुलिस द्वारा भेजे गए दोनों आवेदकों के दस्तावेज मिले और उनके साथ चैट भी मिली जो दिल्ली कैंट के रेवेन्यू विभाग के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के यहां से जारी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने 14 मई से 27 मई के बीच तहसीलदार नरेंद्र पाल सिंह व उनके दफ्तर में काम करने चेतन यादव व उनके ड्राइवर वारिस अली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सौरभ गुप्ता ने खुलासा किया कि वो जनवरी 2024 में एक ठेकेदार के जरिए चेतन यादव के संपर्क में आया था जो पहले तहसीलदार के ऑफिस दिल्ली सरकार के हेल्पलाइन नंबर 1076 पर सर्विस ऑपरेटर के रूप में काम करता था। इसके बाद वारिस अली के संपर्क में आया। संपर्क होने के बाद तीनों ने मिलकर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने और जारी करने की साजिश रची। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो आवेदकों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए खुद रेवेन्यू विभाग की वेबसाइट पर अप्लाई करता था। फिर वो फर्जी जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड वेबसाइट पर अपलोड करता था। आवेदकों की डिटेल ले उनके नंबर और पैसा चेतन यादव को भेज देता था, फिर चेतन यादव ये डिटेल्स और अपने हिस्से का पैसा काटकर वारिस अली को भेजता था। वारिस अली तहसीलदार को पैसे देकर तहसीलदार के डिजिटल सिग्नेचर करके सर्टीफिकेट को वेबसाइट पर अपलोड कर देता था। आरोपी सौरभ गुप्ता संगम विहार का रहने वाला है। उसने 10वीं तक पढ़ाई की है। पहले वो सब्जी बेचता था। वहीं आरोपी वारिस अली मूलरूप से मिर्जापुर का रहने वाला है। साल 2017 से 2023 तक उसने आरके पुरम के सीपीडब्ल्यूडी दफ्तर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर काम भी किया है। इसके बाद वो एक ठेकेदार के जरिए तहसीलदार नरेंद्र पाल सिंह के संपर्क में आ गया। वहीं आरोपी नरेंद्र पाल सिंह 1991 में क्लर्क के तौर पर भर्ती हुआ था। मार्च 2023 में उसका प्रमोशन हुआ और उसे एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट बना दिया गया। इस मामले में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में डिजिटल डिवाइस बरामद की हैं। अब तक 111 जाति प्रमाण पत्र जारी करने का पता चला है। आगे की जांच जारी है। 

    Related Posts

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत…..

    September 6, 2026

    दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 6, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शानदार जीत पर दी बधाई…..

    September 6, 2026

    देश के अग्रणी राज्यों में होगी छत्तीसगढ़ की पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत…..

    September 6, 2026

    दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.