Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘मुंज्या’ सात दिनों में 35 करोड़ के हुई पार
    मनोरंजन

    फिल्म ‘मुंज्या’ सात दिनों में 35 करोड़ के हुई पार

    By June 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिल्म ‘मुंज्या’ सात दिनों में 35 करोड़ के हुई पार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म ‘मुंज्या’ का ताबड़तोड़ कलेक्शन हैरान कर देने वाला है. इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि अगर कहानी में दम है तो बिना स्टार पावर वाली कम बजट की फिल्में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर चले आने को मजबूर कर सकती हैं. फिल्म की कमाई की रफ्तार वीकडेज में भी नहीं थमी और इसने महज 6 दिनो में ही अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली. चलिए यहां जानते हैं ‘मुंज्या’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

    ‘मुंज्या’ ने रिलीज के 7वें दिन कितना किया कारोबार?

    वाकई ‘मुंज्या’ ने कमाल कर दिया है. इस हॉरर कॉमेडी को रिलीज के पहले ही दिन से दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और इसने सिनेमाघरों में बवाल मचाया हुआ है. फिल्म की शुरुआत तो अच्छी रही थी वहीं ओपनिंग वीकेंड पर ‘मुंज्या’ ने छप्परफाड़ कमाई की थी. इसके बाद वीकडेज में भी हर दिन फिल्म ने करोड़ो बटोरे और रिलीज के 6 दिन में ही अपनी लागत वसूल कर हर किसी को हैरान कर दिया.

    फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘मुंज्या’ ने रिलीज के पहले दिन 4 करोड़, दूसरे दिन 7.25 करोड़, तीसरे दिन 8 करोड़, चौथे दिन 4 करोड़, पांचवें दिन 4.15 करोड़ और छठे दिन 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं.

    साल की तीसरी हिट बनी ‘मुंज्या’

    दिनेश विजान के मैडॉक्स फिल्म की सुपरनेचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म ‘मुंज्या’ शैतान और आर्टिकल 370 के बाद साल 2024 की तीसरी हिट फिल्म बन गई है. इसी के साथ ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस की महीनों के खोई रौनक भी लौटा दी है. ‘मुंज्या’ जिस तरह से कमाई कर रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि इसका लाइफटाइम कलेक्शन 80 से 90 करोड़ हो सकता है. हालांकि ये फिल्म शुरू से सरप्राइज पैकेज रही है तो ये भी मुमकिन है कि ये 100 करोड़ कल्ब में एंट्री कर जाए. वहीं इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में कबीर खान निर्देशित और कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन भी रिलीज हो रही है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या चंदू चैंपियन के आगे ‘मुंज्या’ के कलेक्शन पर कितना असर पड़ता है.

    ‘मुंज्या’ की स्टार कास्ट और कहानी

    ‘मुंज्या’ में शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने से सात साल बड़ी मुन्नी से शादी करना चाहता है. लेकिन उसकी मां को ये बात पता चलती है तो वो उसका मुंडन करा देती है. इसके बाद लड़का काला जादू करने लगता है और इसी दौरान उसकी मौत हो जाती है. मरने के बाद वो ब्रह्मराक्षस बन जाता है और फिर फिल्म में कई हॉरर घटनाएं होती हैं.  

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

    September 3, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..

    September 3, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……

    September 3, 2026

    कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….

    September 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.